{"_id":"66d22b0993b265becb0548b4","slug":"the-youth-was-sent-to-azerbaijan-instead-of-germany-a-case-was-registered-against-three-people-including-a-woman-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-121658-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: युवक को जर्मनी की जगह भेजा अजरबैजान, महिला समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: युवक को जर्मनी की जगह भेजा अजरबैजान, महिला समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज
Sat, 31 Aug 2024 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 31 Aug 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव दरियापुर निवासी युवक को जर्मनी भेजने की जगह अजरबैजान भेज दिया और वीजा लगवाने के नाम पर 15 लाख रुपये ठग लिए। मामले में सदर थाना पुलिस ने युवक के पिता पूर्ण चंद की शिकायत पर आरोपी कुरुक्षेत्र के किशनपुरा निवासी संदीप व पूजा और विकेश चंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में पूर्ण चंद ने बताया कि उसने बेटे को जर्मनी भेजना था, इसके लिए उसकी बात उक्त आरोपियों के साथ हुई। आरोप है कि आरोपी संदीप ने जर्मनी भेजने के लिए 15 लाख रुपये मांगे और आरोपी पूजा व विकेश से मिलवाया। उसने आरोपियों की बातों में आकर पांच लाख रुपये 30 जून 2023 को दे दिए। इसके बाद दो लाख रुपये 19 जुलाई को विकेश के खाते में ट्रांसफर किए। 15 अक्तूबर 2023 को तीन लाख रुपये आरोपी पूजा को दिए। उसने आरोपियों को करीब 10 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद उसने बेटे का पासपोर्ट आरोपियों को दे दिया। आरोप है कि एक जनवरी 2024 को टूरिस्ट वीजा लगाकर बेटे को दिल्ली से अजरबैजान भेज दिया और कहा कि यहां से जर्मनी भेज देंगे। इसके बाद पांच लाख रुपये और ले लिए गए। आरोप है कि जर्मनी का वीजा नहीं लगवाया गया और बेटा तीन माह तक होटल में रहा और उसके पास पैसे भी खत्म हो गए। उसका बेटा मुश्किल से घर पहुंचा। उसने आरोपियों से पैसे मांगे, लेकिन उन्होंने देने से मना कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।