{"_id":"64bac4bc6deaae8f380fba18","slug":"the-young-man-who-was-reported-to-have-drowned-was-found-sleeping-at-a-neighbors-house-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-2520-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिस युवक के डूबने की सूचना थी वह पड़ोसी के घर सोता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिस युवक के डूबने की सूचना थी वह पड़ोसी के घर सोता मिला
Fri, 21 Jul 2023 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
युवक की खोजबीन के दौरान रात्रि को मौके पर मौजूद एसडीएम और अन्य अधिकारी
रतिया (फतेहाबाद)। रतिया उपमंडल के गांव मिराना में वीरवार रात्रि एक युवक के बाढ़ के पानी में डूबने की सूचना ने रतिया प्रशासन को खूब छकाया। युवक के डूबने की सूचना मिलने पर एसडीएम, पुलिस प्रशासन व एनडीआरएफ की टीम देर रात्रि गांव में पहुंच गई। टीम ने बाढ़ के पानी में डूबने वाले युवक की खोजबीन शुरू की। हालांकि दो घंटे बाद पता चला कि युवक तो अपने पड़ोस के ही एक मकान में सोया हुआ है। इसके बाद पूरी टीम ने राहत की सांस ली। अब पुलिस द्वारा उक्त युवक के खिलाफ जांच कर मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात्रि रतिया प्रशासन को सूचना मिली कि गांव मिराना में एक युवक बाढ़ के पानी में डूब गया है, जिसके बाद एसडीएम जगदीश चंद्र के नेतृत्व में उपमंडल प्रशासन एनडीआरएफ की टीम को लेकर गांव में पहुंच गया। देर रात्रि लाइट जलाकर पानी में गिरे हुए युवक की खोजबीन शुरू की गई, लेकिन दो घंटे बाद भी युवक का कोई पता नहीं चला। पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों से पूछताछ की तो पता चला कि जिसकी खोज की जा रही है, वह युवक पड़ोस के एक घर में सोया हुआ है। इसके बाद प्रशासन अमला वहां से लौट गया। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि उच्चाधिकारियों के संज्ञान में पूरे मामले की जानकारी दी गई है। उच्च अधिकारियों के आदेश और मामले की जांच के बाद ही युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।