फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The young man who jumped to retrieve the mobile that had fallen in the kui died due to gas

कुई में गिरे मोबाइल को निकालने कूदे युवक की गैस चढ़ने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
The young man who jumped to retrieve the mobile that had fallen in the kui died due to gas
ढिंगसरा में युवक की मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर जाते परिजन। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। गांव ढिंगसरा में ईंट भट्ठा पर कुई में गिरे मोबाइल को निकालने के चक्कर में 18 वर्षीय युवक प्रशांत ने छलांग लगा दी और जहरीली गैस चढ़ने से उसकी मौत हो गई। वहीं बेटे को बचाने के लिए कुई में पिता विनोद ने भी छलांग लगा दी, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना मिलने पर भट्टू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने परिजनों के ब्यान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक गांव ढिंगसरा में ईंट भट्ठा है और यहां पर काफी संख्या में मजदूर काम कर रहे हैं। शुक्रवार को शौच के लिए गए एक युवक का मोबाइल कुई में गिर गया। कुई से मोबाइल को निकालने के लिए जेसीबी बुलाई गई और ढक्कन हटाया गया। इसके बाद 18 वर्षीय प्रशांत मोबाइल निकालने के लिए कुई के अंदर कूद गया। कुई में जहरीली गैस चढ़ने से प्रशांत बेसुध हो गया, जब कई देर तक प्रशांत बाहर नहीं आया तो पिता विनोद ने भी छलांग लगा दी। विनोद और उसके बेटे प्रशांत को मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, लेकिन तब तक प्रशांत की मौत हो चुकी थी। हालांकि पिता विनोद की हालत ठीक है। कुई करीब 20 फुट गहरी थी।
विज्ञापन

कोट
गांव ढिंगसरा में प्रवासी मजदूर की कुई में गिरने से मौत हो गई है। पुलिस ने परिजनों के ब्यान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
-राज महेंद्र, थाना प्रभारी भट्टूकलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed