{"_id":"64e4fc8fe734c9b1d40430bc","slug":"the-young-man-who-fell-in-the-canal-did-not-get-an-ambulance-then-he-was-taken-to-the-hospital-on-jugaad-his-life-was-not-saved-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-4177-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नहर में गिरे युवक को एंबुलेंस नहीं मिली तो जुगाड़ पर पहुंचाया अस्पताल, नहीं बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नहर में गिरे युवक को एंबुलेंस नहीं मिली तो जुगाड़ पर पहुंचाया अस्पताल, नहीं बची जान
विज्ञापन
नहर से निकाले व्यक्ति को रेहड़ी से अस्पताल ले जाते चालक।
टोहाना। शहर में डायल 112 पर फोन करने के बाद भी एंबुलेंस समय पर न आने के चलते नहर में गिरे युवक की जान चली गई। युवक को लोगों ने रेहड़ी के माध्यम से नागरिक अस्पताल पहुंचाया, मगर युवक की जान नहीं बच सकी। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
जानकारी के अनुसार करीब 35 वर्षीय युवक मंगलवार की दोपहर चंडीगढ़ रोड पर भाखड़ा नहर में गिर गया। जब वह हाथ पांव मारता हुआ अगले पुल के पास पहुंचा तो वन्यजीव रक्षक नवजोत ढिल्लो की टीम के रमनदीप की नजर उस पर पड़ी। उसने तत्काल नवजोत को फोन कर मौके पर बुलाया। टीम ने युवक को तुरंत नहर से बाहर निकाल लिया। नवजोत ढिल्लो ने बताया कि युवक की सांस चल रही थी, लेकिन काफी पानी शरीर में जा चुका था। उनकी टीम ने डायल 112 एंबुलेंस को सूचित कर दिया था, लेकिन 5-10 मिनट तक जब एंबुलेंस नहीं पहुंची तो उन्होंने वहां पर एक बाइक रेहड़ी को रुकवाया और उक्त युवक को उस पर डालकर अस्पताल ले आए। नवजोत ने बताया कि अस्पताल के पास पहुंचने पर उन्हें एंबुलेंस मिली। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने पानी निकालकर युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन बाद में उसने दम तोड़ दिया। वहीं, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
बयान-- -- --
कॉल आने के करीब सात मिनट बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थी। किसी भी तरह की कोई लापरवाही सामने नहीं आई है।
- डॉ. कुणाल वर्मा, एसएमओ, नागरिक अस्पताल टोहाना

बयान