{"_id":"d7cfa2186d8c063b30850edf175d7168","slug":"the-young-man-shot-dead-in-kajlhedi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काजलहेड़ी में युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काजलहेड़ी में युवक की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहादाबाद
Updated Wed, 03 Sep 2014 12:44 AM IST
विज्ञापन
गांव काजलहेड़ी में जमीनी विवाद को लेकर युवक की गोली मार कर हत्या करने के मामले में फतेहाबाद सदर पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्यारोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से महिला को हिसार जेल भेज दिया। जबकि पुलिस ने व्यक्ति को रिमांड पर लिया है। पुलिस ने 28 अगस्त को मृतक के भाई की शिकायत पर 11 नामजद और पांच अन्य लोगों के खिलाफ हत्या, मारपीट तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
क्या था मामला
गांव काजलहेड़ी निवासी जयप्रकाश (27) पुत्र हंसराज और उसके छोटे भाई संदीप कुमार (25) ने अपने चचेरे भाइयाें सतबीर और कृष्ण से दो एकड़ जमीन खरीदी थी।
जयप्रकाश ने बताया कि वह इस जमीन पर कब्जा लेने की बात कहते थे तो उनके चचेरे भाई आनाकानी करते थे। 28 अगस्त को वह और उसका छोटा भाई संदीप जमीन पर कब्जा करने के लिए वहां जुताई करने पहुंचे। इसी दौरान उसके चचेरे भाई सतबीर और कृष्ण वहां आ गए। जुताई करने से उन्हें रोकने लगे।
विज्ञापन
जब वह नहीं माने तो उक्त लोगों ने उनसे झगड़ा शुरू कर दिया। इस दौरान दोनाें ने उन पर गोलियां चला दीं, जिसमें एक गोली उसके भाई संदीप की छाती में तथा दूसरी जयप्रकाश के पेट में आ लगी। झगड़े में सतबीर और कृष्ण को भी गंभीर चोटें आई थीं।
घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से संदीप को हिसार रेफर कर दिया गया, मगर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। इसी मामले में पुलिस ने कृष्ण तथा उसकी पत्नी रोशनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से रोशनी को हिसार जेल भेज दिया। जबकि कृष्ण बिशभनोई अभी भी पुलिस की गिरफ्त में है।