{"_id":"8e248114e4107cbe79e8fd26e9105ef7","slug":"the-young-man-killed-by-hanging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फांसी लगाकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Sat, 06 Sep 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव हिजरावां खुर्द में एक युवक फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों के मुताबिक युवक ने बेटा न होने के कारण यह कदम उठाया। वहीं, परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक जहां काम करता था, वहां उसके साथ मारपीट हुई थी। युवक ने आत्मग्लानि के चलते आत्महत्या की है।
गांव हिजरावां खुर्द निवासी 40 वर्षीय रमेश पुत्र कर्मचंद काफी समय गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास रह रहा था। रमेश की पत्नी डेरा सच्चा सौदा में रह रही है। रमेश के एक बेटी है। वह अकेला ही रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह पिछले दो महीने से अयाल्की में बैंक कर्मचारी राकेश कुमार के घर काम कर रहा था और रात को भी वहीं रहता था। वह बृहस्पतिवार शाम गांव स्थित घर आया था और बहुत परेशान था।
शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने गांव हिजरांवा खुर्द के नजदीक ढाणी में एक पेड़ से रमेश का शव झूल रहा था। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारा और मृतक की पत्नी को घटना के बारे में सूचना दी। वहीं, अस्पताल पहुंचे मृतक के रिश्तेदार सेठीराम ने बताया कि वह जहां पर काम करता था, वहां पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। इसी के चलते उसने फांसी लगाई है। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि रमेश बेटा न होने के कारण परेशान रहता था। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है7