{"_id":"626c270d0da69375513c4519","slug":"the-yellow-strip-will-be-drawn-again-in-the-city-under-the-supervision-of-four-officers-fatehabad-news-hsr630365541","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार अधिकारियों की निगरानी में शहर में दोबारा खींची जाएगी पीली पट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार अधिकारियों की निगरानी में शहर में दोबारा खींची जाएगी पीली पट्टी
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में पीली पट्टी एजेंसी दोबारा नए सिरे से खींचेगी। इस बार पीली पट्टी खींचने में एजेंसी अपनी मनमानी नहीं कर पाएंगी। नगर परिषद ने पीली पट्टी को लेकर चार अधिकारियों की कमेटी बनाई है। इन अधिकारियों की निगरानी में पीली पट्टी खींचने का काम होगा।
कमेटी में एमई सुमित चोपड़ा, जेई राजेश कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक मुकेश शर्मा और एसआई ओंकार सिंह शामिल हैं। शनिवार को एजेंसी दोबारा से पीली पट्टी खींचने का काम शुरू करेगी। एजेंसी पीली पट्टी को लेकर क्वालिटी जांचेगी और ये भी तय करेगी कि किस-किस क्षेत्र में पीली पट्टी खींची जानी है। तीन से चार दिन में ये काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद अगर पीली पट्टी से बाहर कोई सामान रखता है तो नप उस पर एक्शन लेगा।
चार माह पहले खींची गई थी पीली पट्टी
दुकानदारों की मांग पर ट्रैफिक पुलिस ने पीली पट्टी खींचने के लिए नगर परिषद को प्रस्ताव दिया था। इसके बाद नप ने टेंडर लगाकर पीली पट्टी खींचने का काम कराया था। पिछले साल 15 दिसंबर के बाद ये काम हुआ था। जब पीली पट्टी खींचने का काम किया गया तो उसके बाद बारिश शुरू हो गई थी, इसके चलते पीली पट्टी धूमिल हो गई थी। पीली पट्टी को लेकर कई लोगों ने क्वालिटी पर सवाल उठाए थे। इसके बाद नप ने संबंधित एजेंसी को दोबारा पीली पट्टी खींचने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
शहर में यहां खींची गई थी पीली पट्टी
नगर परिषद ने शहर में हिसार-सिरसा रोड, लालबत्ती चौक से फव्वारा चौक तक दोनों तरफ, थाना रोड, धर्मशाला रोड, हंस मार्केट, चार मरला कॉलोनी, भीमां बस्ती, सन्यास आश्रम रोड, डीएसपी रोड पर पीली पट्टी खींची गई थी। वहीं, अधिकारियों की माने तो पीली पट्टी खींचने का काम पूरा होने के बाद शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा। पीली पट्टी से बाहर अगर सामान रखा जाता है तो दुकानदार पर कार्रवाई होगी।
कोट
शहर में पीली पट्टी खींचने का काम शनिवार से शुरू हो जाएगा। इसके लिए चार अधिकारियों की कमेटी बना दी गई है। ये कमेटी क्वालिटी की जांच करेगी और ये भी तय करेगी कि किस-किस क्षेत्र में पीली पट्टी खींची जानी है ताकि अतिक्रमण होने से रोका जा सके।
-अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद