फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The workload of 90 employees in the fire brigade office is on 30, 60 posts are vacant

Fatehabad News: 90 कर्मचारियों के काम का बोझ 30 पर, 60 पद हैं रिक्त

Tue, 01 Apr 2025 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 01 Apr 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
The workload of 90 employees in the fire brigade office is on 30, 60 posts are vacant
फतेहाबाद के अ​ग्निशमन  विभाग में खड़ी दमकल विभाग की गाड़ियां। संवाद
फतेहाबाद। गर्मी बढ़ने के साथ ही गेहूं की फसल में पकाव आने लगा है। कुछ जगहों पर तो इसकी कटाई भी शुरू हो चुकी है। दूसरी तरफ इसमें आग लगने की आशंका भी बढ़नी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


गेहूं की फसल में आग लगने का कारण ज्यादातर बिजली का शॉर्ट सर्किट, या फिर राह चलते किसी धूम्रपान करने वाले शख्स के द्वारा फेंकी गई माचिस की तीली भी बन सकती है। दमकल विभाग दावा करता है कि फसल में आग लगने की घटना से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं ताकि आग लगने की घटना होने पर नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सके। विभाग की ओर से सभी कर्मचारियों को सतर्क कर आग लगने के दौरान बरतने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया है, लेकिन कर्मचारियों की कमी इसमें बाधा डाल सकती है।
विज्ञापन


फतेहाबाद में अग्निशमन विभाग के पास पांच गाड़ियां हैं। इन गाड़ियों को सुचारू तौर पर चलाने के लिए 90 कर्मचारियों की तैनाती जरूरी है। आग लगने की स्थिति में उसे बुझाने के लिए नियमानुसार प्रत्येक गाड़ी पर एक शिफ्ट में छह कर्मचारियों का स्टाफ होना चाहिए। तीनों शिफ्ट में एक गाड़ी पर 18 कर्मचारियों की टीम होनी चाहिए। इसके विपरीत जिले में दमकल विभाग के पास कुल 30 कर्मचारियों का स्टाफ है। जिले में इस बार 4 लाख 64 हजार 360 एकड़ भूमि पर गेहूं की फसल की बिजाई हुई है। ऐसे में किसानों को भी खुद ही अपनी फसलों के प्रति सचेत रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------

विभाग के पास नहीं है स्थाई कर्मचारी

अग्निशमन विभाग के पास जिले भर में फायर ब्रिगेड की कुल 13 गाड़ियां चालू हालात में हैं। इनमें लगभग सभी कर्मचारी हरियाणा कौशल रोजगार के तहत तैनात किए गए हैं। इन कर्मचारियों को अपने स्तर पर ही जोखिम उठाना पड़ रहा है। आग बुझाने के दौरान यदि कच्चे कर्मचारियों के साथ कुछ अनहोनी होती है तो उसकी जिम्मेदारी दमकल विभाग की नहीं है। इसके बावजूद भी कर्मचारी जान जाेखिम में डालकर आग बुझाने पहुंचते हैं।

-

अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि पिछले लंबे समय से सरकार से और कर्मचारियों की तैनाती की मांग कर रहे हैं। विभाग में स्टाफ की कमी पिछले कई सालों से बनी हुई है, लेकिन उसके बाद भी कर्मियों की भर्ती अब तक नहीं की गई। कई बार समय से दमकल विभाग की गाड़ी नहीं पहुंचने के कारण किसानों को नुकसान सहना पड़ता है।


-

:: दमकल विभाग के पास पांच गाड़ियां है, जो कि 24 घंटे पानी से भरकर खड़ी रहती हैं। जैसे ही विभाग के पास आग लगने की सूचना पहुंचती है तो गाड़ी को तुरंत रवाना कर दिया जाता है।

छैल्लू राम लिडिंग फायरमैन, दमकल विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed