फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The workers, who came in support of the strike traders, demonstrated

हड़ताल कर रहे आढ़तियों के समर्थन में आए मंडी के मजदूर, किया प्रदर्शन

Wed, 22 Apr 2020 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
The workers, who came in support of the strike traders, demonstrated
मंडी व्यापारियों के साथ मिलकर प्रदर्शन करते हुए मजदूर संघ के सदस्य। - फोटो : Fatehabad
ई-खरीद का विरोध कर रहे फतेहाबाद अनाज मंडी के व्यापारियों के समर्थन में मजदूरों ने एकत्रित होकर मंडी में प्रदर्शन किया। मजदूरों ने गेहूं की खरीद करने व सरकार के विरुद्ध वायदा खिलाफी के नारे लगाए। मजदूरों ने कहा कि जब तक सरकार पुरानी पद्धति नहीं चलेगी तब तक आढ़तियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ देेंगे। तीसरे दिन भी फतेहाबाद की मंडी व खरीद केंद्रों में गेहूं की सरकारी खरीद नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह हरियाणा मजदूर संघ फतेहाबाद के प्रधान मोहन लाल, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र खटक के नेतृत्व में सैकड़ों मजदूर मंडी के शेड के नीचे एकत्रित हो गए। मजदूरों ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ अनाज मंडी में पीपे बजाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रधान सुभाष मुंजाल, सचिव रमेश तनेजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश नागपाल, उपाध्यक्ष रवींद्र बुढ़लाडिया, संतलाल मेहता आदि मौजूद रहे। प्रधान मोहन लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों व मजदूरों के साथ अन्याय कर रही है। सरकार ने चुनाव के समय किसान और मजदूरों की समस्याओं का आश्वासन दिया था लेकिन अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला निजी हित के लिए गेहूं की ऑनलाइन खरीद करना चाहा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गेहूं पककर तैयार है। मौसम विभाग ने मौसम खराब रहने की भविष्यवाणी की हुई है। किसान के सामने आज समस्याएं यह खड़ी कि वह गेहूं का क्या करे। गेहूं काटकर किसान घरों में रख रहे हैं। वहीं आढ़ती इसलिए परेशान है कि उसने किसान को अग्रिम राशि दे रखी है और अब गेहूं की कटाई और आगामी फसल की बिजाई के लिए ओर पैसे देने पड़ रहे हैं। ऐसे में मजदूर आढ़ती व किसान पर नजर गड़ाए बैठा है। पहले के सालों में इस समय मजदूर प्रतिदिन हजारों की कमाई कर लेता था लेकिन आज गेहूं के सीजन में भी मजदूर के पास खाने को रोटी नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार ने खरीद नहीं कि तो मजदूर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। पहले से ही मंडी में कोरोना के कारण मंडी में मजदूरों की कमी है। मजदूर नेता धर्मेंद्र खटक ने कहा कि मजदूर यूनियन आढ़ती एसोसिएशन के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed