फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The woman who ran away with her lover was caught from the location

Fatehabad News: लोकेशन से पकड़े में आई प्रेमी के साथ भागी महिला

Fri, 16 May 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 16 May 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
The woman who ran away with her lover was caught from the location
प्रेमी के साथ भागने के दौरान की सीसीटीवी फुटेज।
फतेहाबाद/जाखल। क्षेत्र के गांव चुहड़पुर में अपने प्रेमी के साथ मिलकर नवविवाहिता अपनी सास व पति को नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर घर से नकदी व सोना लेकर भाग गई थी। दोनों आरोपियों की डबवाली से गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

कोर्ट ने आरोपी रुपिंदर कौर को न्यायिक हिरासत हिसार में भेज दिया, वहीं आरोपी प्रेमी लवप्रीत को एक दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि नवविवाहिता ने पति और सास को नशीला पदार्थ देने के बाद पति के फोन से प्रेमी को कॉल करके बुलाया था। रात करीब 12 बजे प्रेमी मौके पर पहुंचा था और इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

पति के फोन से पकड़े गए पत्नी और उसके प्रेमी

पूछताछ में सामने आया है कि विवाहिता ने पति के फोन को रास्ते में फेंक दिया था। ये फोन डबवाली के पास फेंका गया। ऐसे में पुलिस को शक हुआ कि डबवाली रेलवे स्टेशन पर दोनों जा सकते हैं। इसके बाद पुलिस ने रेलवे पुलिस से संपर्क किया और फोटो भेजी। डबवाली में रेलवे पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों पंजाब में भागने की तैयारी में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed