फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The woman was first dragged into the car and then robbed of her gold jewellery and fled.

Fatehabad News: महिला को पहले कार में खींचा फिर सोने के जेवर लूटकर भागे

Sun, 21 Sep 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 21 Sep 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
The woman was first dragged into the car and then robbed of her gold jewellery and fled.
फतेहाबाद। शहर के नहर कॉलोनी में गीता धर्मशाला के पास रविवार सुबह बदमाशों ने एक महिला को निशाना बनाते हुए छीनाझपटी की वारदात को अंजाम दिया। महिला सत्संग में जा रही थी और इस दौरान बदमाश ने सोने की बालियां, हाथ के कंगन और फोन लूटकर ले गए। घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और सीआईए टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। करीब चार घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया और उससे पूछताछ जारी है। पीड़िता सीमा देवी के बेटे वेदप्रकाश ने बताया कि उसकी मां सुबह सत्संग के लिए जा रही थी। जैसे ही वह गीता धर्मशाला के पास पहुंची, एक कार सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने पहले धक्का देकर महिला को कार के अंदर खींच लिया और वहां पर उनके कानों से सोने की बालियां व हाथ में से कंगन उतार लिए।
विज्ञापन

घटना की सूचना के बाद सीआईए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि बुजुर्ग महिला से छीना-झपटी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को मात्र 4 घंटे के भीतर दबोच लिया और फिलहाल पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed