फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The woman had a relationship with the young man, opposed to having a relationship, then murdered her

युवक के साथ थे महिला के संबंध, रिश्ता होने का किया विरोध तो कर दी हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
The woman had a relationship with the young man, opposed to having a relationship, then murdered her
जाखल। जाखल-कासिमपुर रोड पर बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में 5 नवंबर को हुई पंजाब निवासी 35 वर्षीय महिला मनजीत कौर की हत्या की गुत्थी पुलिस ने आखिरकार सुलझा दी है। महिला की हत्या पंजाब के जिला संगरूर के गांव घरासो निवासी उसके प्रेमी युवक ने अपने दो साथियों के साथ की है। मुख्य आरोपी ईंट-भट्टे पर काम करने वाले गगनदीप के साथ महिला के संबंध थे। गगनदीप का रिश्ता तय हो गया था। इस रिश्ते का मनजीत कौर ने विरोध किया था। इसलिए मनजीत कौर को ठिकाने लगाने के इरादे के साथ गगनदीप ने अपने दो साथियों के साथ उसकी 5 नवंबर की रात हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रोटी बनाने का तवा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

-
यह था पूरा मामला
दरअसल, संगरूर जिले के गांव अडकवास से 35 वर्षीय महिला मनजीत कौर अपने पति जस्सी के साथ झगड़े के चलते दो महीने से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में बने क्वार्टरों में अपनी बहन अमृतपाल कौर व जीजा लक्ष्मण सिंह के साथ रह रही थी। 5 नवंबर की रात को अमृतपाल कौर व लक्ष्मण सिंह घर से बाहर गए हुए थे। घर पर मनजीत कौर अकेली थी। इसी दौरान रोटी बनाने वाले तवे से उसकी हत्या कर दी गई थी। देर रात अमृतपाल कौर व लक्ष्मण सिंह घर आए तो उन्हें रसोई में मनजीत कौर खून से लथपथ मिली। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। जाखल पुलिस ने अमृतपाल कौर के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया था। मृतक महिला की 13 वर्षीय बेटी भी है।
विज्ञापन

24 दिन से मामले को ट्रेस करने में जुटी थी पुलिस
मामले में जाखल थाना प्रभारी विक्रम जोसन की टीम ने अहम सुराग जुटाते हुए पंजाब के मूनक से तीन युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों की पहचान संगरूर जिले के गांव घरासो निवासी गगनदीप, हैप्पी और चमकौर उर्फ गंगू के रूप में हुई है। डीएसपी बिरम सिंह के अनुसार पुलिस ने इनके पास से वारदात में प्रयोग कि गई मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि मुख्य आरोपी गगनदीप के मृतक महिला के साथ संबंध थे। गगनदीप का कहीं रिश्ता तय होने पर मृतका ने उसका विरोध किया था। इसी से खफा होकर गगनदीप ने अपने साथ ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो साथियों हैप्पी और चमकौर को साथ लेकर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गगनदीप व मृतका मनजीत कौर के बीच संबंध थे। गगनदीप के रिश्ते का विरोध किया तो उसने दो साथियों के साथ मनजीत की हत्या कर दी। तीनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
बिरम सिंह, डीएसपी, टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed