फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The wall of the shop collapsed due to storm and rain

Fatehabad News: आंधी-बारिश के चलते गिरी दुकान की दीवार

Sun, 11 May 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 11 May 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
The wall of the shop collapsed due to storm and rain
शहर की अग्रवाल धर्मशाला के सामने तेज आंधी से गिरी दुकान की चारदीवारी: संवाद
रतिया। रविवार दोपहर बाद क्षेत्र में आई तेज आंधी के चलते जहां जीवन अस्त व्यस्त हो गया। तेज आंधी व बारिश के दौरान शहर के मेन बाजार अग्रवाल धर्मशाला के सामने एक दुकान की छत की चहारदीवारी गिर गई। गनीमत यह रही कि इससे जान माल का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

वहीं बिजली निगम के खंभे टूटने क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। तेज आंधी और बारिश के चलते जहां रतिया शहर में देर शाम 5 बजे से रात 7 बजे तक करीब 2 घंटे बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। वहीं आंधी से क्षेत्र के हमजापुर महमडाड़ा, रत्ताखेड़ा, फूलां, रतनगढ़, मिराना, खाई, खैरपुर, लघुवास, पिलछियां सहित करीब 20 गांवों में बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई।
विज्ञापन

शहर के अग्रवाल धर्मशाला के सामने एक रेडीमेड व फोटो स्टूडियो की दुकान के ऊपर बनी चहारदीवारी तेज हवा गिर गई। फोटो स्टूडियो संचालक बॉबी कंबोज ने बताया कि इससे उनकी दुकान के शीशे प्रभावित हुए हैं। वहीं तेज आंधी के चलते ग्रामीण क्षेत्र में वृक्ष गिरने और पोल टूटने के चलते बिजली व्यवस्था प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम के ग्रामीण एसडीओ अशोक पानू ने बताया कि तेज आंधी से खबें टूटने से गांव में बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई है। जिन्हें दुरुस्त करने के लिए मौके पर कर्मचारी भेजे गए हैं और जल्द ही बिजली व्यवस्था सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed