{"_id":"61a11deebb115f2af2638d06","slug":"the-villagers-ran-after-the-thieves-who-ran-away-after-stealing-three-buffaloes-the-police-kept-engaging-in-the-area-fatehabad-news-hsr617897611","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन भैंस चोरी करके भागे चोरों के पीछे दौड़े ग्रामीण, एरिया में उलझाती रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन भैंस चोरी करके भागे चोरों के पीछे दौड़े ग्रामीण, एरिया में उलझाती रही पुलिस
विज्ञापन
गांव अहलीसदर में भैंस चोरी मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने को लेकर शिकायत लेकर पहुंचे ग्र?
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। पशु चोर गिरोह एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। गांव अहलीसदर में पशु बाड़े में बंधी तीन भैंसें चोर चुराकर ले गए। भैंस चोरों के पीछे ग्रामीण भागे और वह पुलिस को फोन करते रहे लेकिन पुलिस सदर और सिटी एरिया में उलझाती रही। चोर गिरोह गाड़ी में तीन भैंसें चोरी करके फरार हो गए। पुलिस पर ग्रामीणों ने आरोप लगाए हैं और इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र को शिकायत दी है। वहीं इस मामले में गांव अहलीसदर निवासी छबेग सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में छबेग सिंह ने बताया कि उसके पास 12 पशु है और इन्हें पशुओं के बाड़े में बांध रखा था। 24-25 नवंबर की रात को बाड़े का दरवाजा तोड़कर चोर तीन भैंसें चोरी करके ले गया। पुलिस अधीक्षक को शिकायत देने पहुंचे ग्रामीण छबेग सिंह, गुरदेव सिंह ने बताया कि उनके घर पर पशु बाड़े में 12 भैंसें बंधी हुई थी। 24-25 नवंबर की रात को करीब डेढ़ बजे चोर गिरोह बाड़े में घुसा और पांच भैंसें चोरी करने की कोशिश की। चोर गिरोह में चार लोग थे और उनके पास कैंटर गाड़ी थी। उन्होंने चोरों को पकड़ने का प्रयास किया तो वह गाड़ी में तीन भैंसें लोड कर भागने लगे। हम दो गाड़ियां लेकर उनके पीछा करने लगे। जब चोर गिरोह अहलीसदर से दरियापुर और फिर रतिया चुंगी पहुंचा तो उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम और डायल 112 पर फोन किया लेकिन जवाब मिला कि ये सदर एरिया का मामला है। चोर गिरोह बार-बार उनकी गाड़ी को टक्कर मारते हुए भूना की तरफ फरार हो गए। पुलिस मदद न मिलने के कारण चोर गिरोह भागने में सफल हो गया।
कोट
भैंस चोरी मामले में मोबाइल डंप उठाए गए हैं, चोरों की तलाश की जा रही है। हमारे थाने में फोन नहीं आया और कोई सूचना नहीं आई, पता नहीं कौन से थाने में फोन किया गया। फिलहाल में जांच में जुटे है।
विज्ञापन
- जगजीत सिंह, सदर थाना प्रभारी
कोट
डायल 112 का कंट्रोल पंचकूला से होता है। पंचकूला से सूचना ईआरवी को आती है और उसके बाद टीम मौके पर पहुंचती है। डायल 112 टीम बेहतर काम कर रही है और सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच भी रही है।
- गीतिका जाखड़, डीएसपी