फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The village head of Baijalpur was attacked with a knife at home; the assailant had come home under the pretext of resolving old differences.

Fatehabad News: बैजलपुर के सरपंच पर घर में चाकू से हमला, पुराने मतभेद खत्म करने के बहाने घर पहुंचा था हमलावर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The village head of Baijalpur was attacked with a knife at home; the assailant had come home under the pretext of resolving old differences.
भूना। बैजलपुर गांव के सरपंच हेमंत सिंह बैजलपुरिया पर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे चाकू से हमला कर दिया गया। हमले का आरोप गांव के ही निवासी ईश्वर सिंह पर है। घटना के बाद ग्रामीण अस्पताल व थाने के बाहर जुट गए।
विज्ञापन

सरपंच हेमंत सिंह शुक्रवार सुबह राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन करने बैजलपुर स्टेडियम पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें घर से फोन आया कि ईश्वर सिंह उनके घर आया है और पुराने मतभेद खत्म कर सुलह करना चाहता है। सरपंच कार्यक्रम बीच में छोड़कर तुरंत घर पहुंचे।
विज्ञापन

बातचीत के दौरान जब सरपंच ने कहा कि अब तो तुम्हारा दिमाग ठीक हो गया है, तभी ईश्वर सिंह ने अचानक कमर से बड़ा चाकू निकालकर हमला कर दिया। सरपंच ने फुर्ती दिखाते हुए वार को रोकने की कोशिश की, जिससे चाकू गर्दन के बजाय उनके हाथ पर जा लगा। शोर सुनकर सरपंच का चचेरा भाई मौके पर पहुंचा और आरोपी को दबोच लिया। घायल सरपंच को भूना सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। जब पुलिस हमलावर को लेकर जा रही थी तो उसने एक युवक से कहा कि प्रताप सिंह सरपंच को बता देना मैंने काम कर दिया है, अब पुलिस से छुड़वा लेना। इससे हमले की साजिश का अंदेशा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना से गांव में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। पुलिस ने आरोपी ईश्वर सिंह को हिरासत में लेकर चाकू बरामद कर लिया है। वहीं, सरपंच के बयान पर ईश्वर सिंह और प्रताप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
------

आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं कई केस

बैजलपुर के सरपंच हेमंत सिंह पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी ईश्वर सिंह का आपराधिक इतिहास सामने आया है। ईश्वर सिंह के खिलाफ 17 फरवरी 2025 को गांव की एक अनुसूचित जाति की महिला से मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का केस दर्ज हुआ था। प्रारंभ में इस मामले में SC/ST एक्ट की धाराएं शामिल नहीं की गई थीं। हालांकि, बाद में हुई जांच के आधार पर 19 मार्च को पुलिस ने इस मुकदमे में SC/ST एक्ट की धाराएं जोड़ दीं। वहीं, विजिलेंस टीम ने पूर्व सरपंच शमशेर सिंह को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि पूर्व सरपंच शमशेर सिंह लगातार ईश्वर सिंह को इस मामले में कानूनी मदद पहुंचा रहे थे। इस मुकदमे में ईश्वर सिंह और उसकी पत्नी को लंबी न्यायिक हिरासत में रहना पड़ा था। 11 सितंबर 2025 को ईश्वर सिंह के खिलाफ गांव की महिला ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया। इस मामले में भी ईश्वर सिंह की गिरफ्तारी बाकी थी।


मेरा नाम जानबूझकर घसीटा जा रहा : पूर्व सरपंच

बैजलपुर के पूर्व सरपंच प्रताप शर्मा ने कहा कि उन्हें जानबूझकर इस मामले में घसीटा जा रहा है। वे किसी भी गलत काम का समर्थन नहीं करते। उनका कहना है कि आरोपी ईश्वर उनके विरोधी रहे हैं, लेकिन उनसे उनका कोई संबंध नहीं है।

भूना थाने के जांच अधिकारी ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि पुलिस ने सरपंच हेमंत सिंह बैजलपुरिया के बयान पर ईश्वर सिंह व प्रताप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। उधर, सरपंच की जान को खतरा होने का हवाला देकर ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article