फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The vehicle jumped again after jumping on the culvert in Bhuna, the couple injured

Fatehabad News: भूना में पुलिया पर जंप से फिर उछली गाड़ी, दंपती घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
The vehicle jumped again after jumping on the culvert in Bhuna, the couple injured
नाढोड़ी -भूना रोड पर दुर्घटनाग्रस्त महिंद्रा गाड़ी व जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शी।
भूना। नाढोड़ी-भूना रोड पर रविवार को भी सड़क के बीचोबीच पुलिया पर जंप के चलते महिंद्रा गाड़ी पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में पति-पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें सीएचसी केंद्र भूना से हिसार रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

भट्टूकलां क्षेत्र के गांव शेखुपुर दड़ौली निवासी 42 वर्षीय रतन सिंह अपनी 40 वर्षीय पत्नी सुमन देवी के साथ अपनी महिंद्रा गाड़ी में नाढोड़ी गांव में एक शोक सभा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। लेकिन भूना से करीब 3 किलोमीटर दूर नाढोड़ी रोड पर पारता वालों की ढाणी के सामने सड़क के नीचे दबाई हुई पाइपलाइन की वजह से पुलिया पर गाड़ी उछल गई और पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में पति पत्नी दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। खेतों में काम कर रहे लोगों ने दंपती को गाड़ी से निकालकर सीएचसी भूना में दाखिल करवाया। चिकित्सकों ने उन्हें गंभीर चोट आने के कारण हिसार रेफर कर दिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि गाड़ी पलटने की सूचना मिलते ही डायल 112 नंबर गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को भूना से रेफर किया गया है।
विज्ञापन


शनिवार को भी दो दोस्त गंभीर रूप से हो गए थे घायल
शनिवार को भी स्कोडा कार पुलिया जंप के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ों से टकराकर पलट गई थी। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक साहिल उर्फ दीपांशु व उदित शर्मा को निकालकर सीएचसी केंद्र में दाखिल किया था। मगर दोनों की हालत गंभीर होने के कारण हिसार रेफर कर दिया था। परिजनों के मुताबिक दोनों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed