फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The two-year wait is over, now the thirst of 15 villages will be quenched with 200 crore, the battered tanks and pipelines will be revamped, and the affected villages will get relief from contaminated water.

Fatehabad News: दो साल का इंतजार खत्म, अब 200 करोड़ से बुझेगी 15 गांवों की प्यास, जर्जर टैंकों और पाइप लाइनों की बदलेगी सूरत, सेमग्रस्त गांवों को दूषित पानी से मिलेगी मुक्ति

Wed, 01 Jul 2026 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 01 Jul 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
The two-year wait is over, now the thirst of 15 villages will be quenched with 200 crore, the battered tanks and pipelines will be revamped, and the affected villages will get relief from contaminated water.
फतेहाबाद। जिले के 15 गांवों में जर्जर हो चुके पानी के टैंकों और पुरानी पाइप लाइनों को बदलने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने काम शुरू कर दिया है। स्टेट प्लान के तहत मिली मंजूरी के बाद करीब दो साल से लंबित इन परियोजनाओं पर अब अमल शुरू हो गया है।
विज्ञापन

विभाग ने इन गांवों में नए पानी स्टोरेज टैंक बनाने और पुरानी पाइप लाइनों को पूरी तरह बदलने की योजना तैयार की है। इन कार्यों से सेमग्रस्त गांवों को भी विशेष राहत मिलेगी जहां टैंकों की स्थिति खराब होने के कारण कई बार मिक्स पानी की समस्या सामने आती रही है। इन परियोजनाओं पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा फतेहाबाद शहर के आरके कॉलोनी क्षेत्र में भी 9.5 करोड़ रुपये की लागत से नया बूस्टिंग स्टेशन बनाया जा रहा है। इसके लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट खैराती खेड़ा से सीधे पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इस नए बूस्टिंग स्टेशन के शुरू होने से शहर की लगभग 30 प्रतिशत कॉलोनियों को बेहतर जल आपूर्ति मिलेगी। वर्तमान में शहर के अधिकांश हिस्सों में पानी की आपूर्ति जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के पास स्थित पुराने बूस्टिंग स्टेशन पर निर्भर है जिस पर लोड काफी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed