{"_id":"692b319daeba957d900a2648","slug":"the-turn-at-the-illegal-cut-may-break-the-thread-of-life-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-144466-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अवैध कट पर मोड़ कहीं तोड़ न दे सांसों की डोर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अवैध कट पर मोड़ कहीं तोड़ न दे सांसों की डोर...
Sat, 29 Nov 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
हांसपुर चौक से दरियापुर की ओर बने अवैध कट से मोटरसाइकिल लेकर गुजरता व्यक्ति। संवाद
फतेहाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर बने अवैध कटों को अधिकारियों की ओर से इन्हें बंद करने का दावा किया जाता है, बावजूद ये बने हैं और इनसे हादसा होने का खतरा बरकरार है। हांसपुर बाइपास से दरियापुर के बीच करीब 5 किलोमीटर के दायरे में कई अवैध कट अभी भी बने हुए हैं।
हाल ही में सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में यह दावा किया गया था कि राजमार्ग पर सभी अवैध कटों को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, लेकिन पड़ताल में हकीकत कुछ और ही सामने आई है। इन खुले अवैध कटों की वजह से सड़क पर बड़े हादसों की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने अपनी सुविधा अनुसार इन पर बने डिवाइडरों को तोड़कर अवैध कटों का निर्माण किया हुआ है।
यह न केवल सड़क सुरक्षा के लिए खतरनाक हैं, बल्कि बड़े हादसों का कारण भी बन सकते हैं। सर्दियों में घना कोहरा छाने के कारण वाहन चालकों को दृष्टि संबंधी समस्याएं आती हैं। सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी दावा करते हैं कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अवैध कटों को बंद किया गया है।
विज्ञापन
-- -
दिशा की बैठक में कट पर ओवरब्रिज बनाने की मांग कर चुके विधायक
हांसपुर चौक से दरियापुर की ओर जाने वाले रास्ते पर प्राधिकरण की ओर से एक कट बनाया हुआ है। जहां पर यह कट बना हुआ है वहां से एक सड़क सिरसा रोड अनाज मंडी को गांव दौलतपुर, हरिपुरा, हिजरावां की ओर जाता है। जब राष्ट्रीय राजमार्ग बनकर तैयार हुआ था, तब इस कट पर यातायात काफी कम था, अब लगातार वाहन की संख्या इस कट पर बढ़ती जा रही है। फतेहाबाद के विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्राधिकरण की ओर से बनाए गए इस कट को बंद कर यहां पर ओवरब्रिज बनाने की मांग कर चुके हैं। दिशा की बैठक में अधिकारियों ने बताया कि यहां पर ओवरब्रिज बनाने के लिए सर्वे कर चुके हैं। सर्वे में सामने आया कि यहां पर ओवरब्रिज का निर्माण नहीं हो सकता है।
-- --
रोड पर कोई 500 मीटर दूर तो कोई दो किलोमीटर पर बना है कट
हांसपुर चौक से गांव दरियापुर की ओर करीब दो किलोमीटर दूर एक कट बना है। कट को देखने पर लग रहा था कि इसे बनाए काफी समय हो गया हाे। आसपास की ढाणी के लोग इस कट का इस्तेमाल करते हैं।
हांसपुर चौक से गांव दरियापुर की ओर करीब ढाई किलोमीटर दूर एक ओर कट बना है। शनिवार को पड़ताल के दौरान उस अवैध कट से एक बाइक सवार सड़क की दूसरी ओर जाता दिखाई दिया।
हांसपुर चौक से गांव दरियापुर की ओर करीब तीन किलोमीटर दूर एक ओर कट बना है। इस अवैध कट से भी एक बाइक सवार सड़क के एक किनारे से दूसरे किनारे की ओर आता दिखाई दिया।
-- --
केस नंबर 1
सिरसा रोड अनाज मंडी को गांव दौलतपुर की ओर जोड़ने वाली सड़क पर बने कट पर करीब दो महीने पहले बाइक सवार दो युवकों की एक गाड़ी के साथ टक्कर हुई थी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाइक सवार युवक सुबह के समय इस कट का इस्तेमाल कर फतेहाबाद के सिरसा रोड पर जा रहे थे।
-- -
केस नंबर दो
सिरसा रोड पर गांव अकांवाली से दरियापुर रोड पर बने अवैध कट को पार करते समय बाइक सवार तेज गति से आते एक ट्रक की चपेट में आ गया था। 23 सितंबर को हुए इस हादसे में उक्त युवक रमेश को गंभीर चोटें आईं थी।
-- -- -- -- --
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने अवैध कटाें को ठीक करने का काम नियमित चलता रहता है। दोपहिया वाहन चालक बार-बार अवैध कट बनाते रहते हैं। वैसे कर्मचारी नियमित गश्त करते रहते हैं और जब कोई अवैध कट मिलता है तो उसे बंद करवाया जाता है।
- सुभाष भांभू, प्रोजेक्ट अधिकारी सिरसा-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग।