{"_id":"64de57df55f9eca1330dc104","slug":"the-thief-turned-out-to-be-addicted-to-drugs-got-the-park-and-streets-cleaned-as-a-punishment-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-3882-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नशे का आदी निकला चोर, सजा के तौर पर पार्क और गलियों की सफाई कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नशे का आदी निकला चोर, सजा के तौर पर पार्क और गलियों की सफाई कराई
Thu, 17 Aug 2023 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 17 Aug 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। राजीव कॉलोनी निवासी सुशील का महंगा मोबाइल फोन चोरी हो गया। पुलिस ने सीएम की ड्यूटी में व्यस्तता बताकर रिपोर्ट दर्ज करने से इन्कार किया तो पीड़ित ने किसी तरह चोर को ढूंढ लिया। पूछताछ के दौरान चोरी करने वाला आरोपी नशे का आदी निकला। इस पर कॉलोनीवासियों ने सजा के तौर पर उससे सार्वजनिक पार्क और गलियों की सफाई कराई। आरोपी से भविष्य में ऐसा कृत्य न करने की शपथ लेकर नागरिक अस्पताल के पास उसे छोड़ दिया।
राजीव काॅलोनी निवासी सुशील कुमार ने बताया कि उनके पड़ोस में जागरण था। भजन मंडली आदि उनके घर तैयार हो रहे थे। इसी का फायदा उठाकर युवक उनकी आड़ में फोन चुरा ले गया। इसके बाद जब वह शिकायत दर्ज करवाने पुलिस के पास गया तो वे कभी उसे साइबर सेल, कभी साइबर थाना तो कभी शहर थाना भेजते रहे। अंत में शहर थाना पुलिसकर्मियों ने तो सीएम ड्यूटी का हवाला देकर यह कह दिया अपने स्तर पर जांच करके चोर तलाश लो, मिल जाए तो उसे पकड़ के हमारे पास ले आना।
इसके बाद, पीड़ित ने अपने दोस्तों के साथ अलग-अलग जगह की सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए चोर की पहचान की। फिर उसकी फोटो अपने दोस्तों को भेजी। संयोगवश मंगलवार तड़के करीब 4 बजे फोन उठाने वाला चोर अपने एक साथी के साथ शहर के सेंट्रल बैंक वाली गली में किसी दुकान में सेंध लगाने की फिराक में था। पीड़ित युवक के दोस्त ने वहां से गुजरते हुए उसे पहचान लिया। उसने सूचना पीड़ित को दी। पीड़ित युवक ने अपने पड़ोसी युवाओं के साथ मौके पर पहुंचकर चोर को दबोच लिया। उससे फोन के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह हेरोइन के नशे का आदी है।
विज्ञापन
नशा लेने के लिए महंगा मोबाइल केवल 1500 में बेचा
नशा लेने के लिए आरोपी ने करीब 60 हजार कीमत के मोबाइल फोन को 1500 रुपये में रतिया चुंगी क्षेत्र निवासी युवक को बेच दिया। इसके बाद सभी पकड़े गए चोर को लेकर फोन खरीदने वाले के घर पहुंचे और वहां से फोन वापस लिया।
शिकायतकर्ता से हमने मोबाइल का आईएमईआई नंबर मांगा था। वह उपलब्ध नहीं करवा सका। बाकी आरोप निराधार हैं।
-महेंद्र सिंह, प्रभारी, शहर थाना पुलिस