फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The tender for the beautification of Papiha Park was issued again, the agency did not come earlier

पपीहा पार्क के सुंदरीकरण का टेंडर फिर हुआ जारी, पहले नहीं आई थी एजेंसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
The tender for the beautification of Papiha Park was issued again, the agency did not come earlier
फतेहाबाद शहर का पपीहा पार्क। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर के पपीहा पार्क के सुंदरीकरण को लेकर नगर परिषद ने एक बार फिर टेंडर लगा दिया है। टेंडर को 24 मई को खोला जाएगा। इसके अलावा पांच अन्य टेंडर भी लगाए गए है। बत्रा कॉलोनी में 22 लाख से गली का निर्माण होगा। इसके अलावा अग्रवाल कॉलोनी में रिचार्ज बोर लगाया जाएगा। पंचनंद सेवा सदन में भी नगर परिषद करीब 23 लाख से विकास कार्य करवाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद ने पपीहा पार्क को लेकर पहले भी टेंडर लगाया था लेकिन कोई एजेंसी नहीं आई थी। इसके चलते अब दोबारा टेंडर लगाया गया है। नगर परिषद पपीहा पार्क में दीवार, फुटपाथ, फव्वारे, झूले, ओपन जिम की मरम्मत करवाएगा। इसके अलावा पार्क का सुंदरीकरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद ने विकास कार्यो के ये लगाए टेंडर
कार्य अनुमानित लागत
रघुनाथ धर्मशाला में आयरन शेड 10.95 लाख
गीता धर्मशाला में विकास कार्य 10 लाख
विकास कार्य पंचनंद सेवा सदन 23.18 लाख
पपीहा पार्क सुंदरीकरण 25 लाख
रिचार्ज बोर अग्रवाल कॉलोनी 5.46 लाख
बत्रा कॉलोनी में गली का निर्माण 22.22 लाख
पार्क दिया जा चुका है गोद
नगर परिषद ने पार्क को गोद देने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। नप ने पार्क को शमशान भूमि सुधार सभा को गोद दे दिया है। संस्था ही पार्क की संभाल करेगी। इससे पहले शमशान भूमि सुधार सभा मॉडल टाउन में 10 पार्क गोद ले चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचएसवीपी के पास था पहले पार्क
पपीहा पार्क पहले एचएसवीपी के पास था। पिछले दिनों उपायुक्त ने पार्क का निरीक्षण किया था। पार्क की हालत खराब मिली थी। इस दौरान उपायुक्त ने एचएसवीपी के अधिकारियों को पार्क को नगर परिषद का सुपुर्द करने के आदेश दिए थे। इसके बाद एचएसवीपी पार्क को नगर परिषद को सौंप चुकी है। पपीहा पार्क शहर का सबसे पुराना और बड़ा पार्क है। यहां पर रोजाना करीब एक हजार लोग घूमने के लिए आते हैं।

कोट
शहर के पपीहा पार्क के सुंदरीकरण और मरम्मत को लेकर दोबारा टेंडर लगा दिया गया है। इसके अलावा शहर में अन्य विकास कार्यो को लेकर भी टेंडर लगाए गए है। प्रक्रिया के तहत शहर में विकास कार्य करवाए जाएंगे।
-अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed