फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The temperature of the district increased, the weather will remain dry till June 10

Fatehabad News: जिले के तापमान में हुई बढ़ोतरी, 10 जून तक खुश्क रहेगा मौसम

Sat, 07 Jun 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 07 Jun 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
The temperature of the district increased, the weather will remain dry till June 10
शहर के बाजार से दोपहर के समय तपती गर्मी के बीच गुजरती युवतियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। जिले में मौसम के परिवर्तनशील रहने के बाद पिछले दो दिनों से तापमान में वृद्धि जारी है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गर्मी बढ़ने से दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। वहीं शहर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राहगीरों के लिए ठंडे पानी की छबीलें लगाई। जिले में इस बार कई बार बूंदाबांदी होने से तापमान में कमी रही है। इससे जिले में गर्मी का प्रभाव कम रहा है। तापमान में गिरावट रहने से गर्म हवाओं का प्रभाव कम रहने के साथ-साथ नौतपा भी ठंडा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि इस सीजन का जिले का अधिकतम तापमान में 42 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा चुका है। वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले चार दिनों तक मौसम खुश्क रहने व की संभावना जताई जा रही है। इससे तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना पर कृषि विकास अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा ने बताया कि पिछले कई दिनों से मौसम में ठंड रहने व बारिश होने से फसलों में वृद्धि तेजी से हुई है। गर्मी बढ़ने से फसलों में सिंचाई की आवश्यकता हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से मौसम ठंडा रहा है। अब 10 जून तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा। राजस्थान की ओर से पश्चिमी हवाएं चलने से जिले के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। इससे धूल भरी हवाएं चलने व बादलवाही रहने की संभावना है।


-डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।ऐसे में किसान अपनी फसलों की समय-समय पर सिंचाई करते रहे। अगर अगर इस सप्ताह में बारिश होती है तो फसलों के लाभदायक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed