फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The temperature has not dropped below 40 degrees for a month, people are suffering from the heat.

Fatehabad News: एक महीने से 40 डिग्री से नीचे नहीं आया तापमान, गर्मी से लोग बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
The temperature has not dropped below 40 degrees for a month, people are suffering from the heat.
फतेहाबाद। इस वर्ष जिले में भयंकर तपिश से लोग बेहाल हैं, पिछले एक महीने लगातार जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा बना हुआ है। 14 मई से लेकर अब तक एक भी दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे नहीं गया है। इस कारण मानव जीवन से लेकर पशुओं व फसलों तक पर भी गहरा असर पड़ रहा है। गर्मी से दोपहर के समय में बाजारों में सन्नाटा छाया रहता है। राहगीरों को गर्मी से बचाने के लिए शहरवासी ठंडे पानी की छबीलें लगा रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, जिले में पिछले माह 10 मई को अंधड़ के साथ आई बारिश से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हुई थी। उस दौरान अधिकतम तापमान दो-तीन दिनों तक 39 डिग्री रहा था। अब पिछले एक माह से लगातार जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आया है। अब 20 जून के बाद गर्मी से राहत मिलने और मौसम में बदलाव के आसार हैं। शनिवार को भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में भी तापमान की बढ़ोतरी सुकून की नींद में खलल डाल रही है।
विज्ञापन


मुरझा कर फसलें हो रहीं नष्ट
कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी डॉ. बहादुर सिंह ने बताया कि तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण फसलें मुरझा कर नष्ट हो रही हैं। फसलों में बार-बार सिंचाई करनी पड़ रही है। जिन फसलों की बुवाई अब हुई है, उन फसलों के उगने में दिक्कत आ रही है। ऐसे में अगर कुछ दिनों में बारिश होती है तो सभी प्रकार की फसलों को फायदा होगा। बारिश के बाद किसान ग्वार, बाजरा और धान की फसल की बुवाई कर सकेंगे। फसलों में भी बार-बार सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

19 जून तक मौसम आमतौर पर खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने तथा बीच-बीच में हल्के बादल तथा धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद 20 जून से मौसम में बदलाव संभावित हैं।
-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान, एचएयू हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed