फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The temperature dropped by one degree at night due to cloudiness and fog throughout the day.

Fatehabad News: दिनभर बादलवाही और धुंध से रात का पारा एक डिग्री गिरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
The temperature dropped by one degree at night due to cloudiness and fog throughout the day.
फतेहाबाद। धुंध के कारण रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, हालांकि घने कोहरे की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। शनिवार सुबह धुंध और कंपकंपी भरी ठंड ने लोगों का जनजीवन भी अस्त व्यस्त करके रख दिया है। दिन के तापमान ठंड होने के कारण भवन निर्माण में जुटे मजदूर भी कम मिल रहे हैं, जिस कारण लोगों के भवन निर्माण कार्य भी लगभग रुके हुए हैं।
विज्ञापन

शहर में शुक्रवार रात को ही गहरी धुंध छा गई, जो शनिवार सुबह तक जारी रही। आसमान में बादल छाए रहने के कारण दोपहर तक सूर्यदेव बादलों में ढके रहे। इसके बाद कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली, जिससे लोगों को ठंड से हल्की राहत मिली। जिले में दिन व रात के तापमान में भी कमी आई है। धुंध व ठंड का असर परिवहन सेवाओं पर भी पड़ रहा है। बड़े रूटों की बसें आधा घंटा देरी से आ रही हैं। वहीं ठंड के चलते इन दिनों रोडवेज डिपो पर यात्रियों की संख्या में भी कमी आ गई है। लोग ठंड के कारण घरों में घुसकर रहना अधिक पसंद कर रहे हैं। फतेहाबाद में शनिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के तापमान व रात के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है। बढ़ती ठंड को देखते हुए लोगों ने अलाव और घरों में हीटर का सहारा लिया।
विज्ञापन

--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिनों तापमान में गिरावट आ रही है। किसान अपनी फसलों में हल्की सिंचाई करते रहें। सब्जी उत्पादक किसान भी खेतों के पास अलाव जलाएं, ताकि पाला पड़ने की नौबत न आए।
-डॉ. राजेश सिहाग, उपनिदेशक कृषि विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed