फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The team went back to remove the encrochment on the protest of the shopkeepers.

दुकानदारों के विरोध पर हंस मार्केट से बैरंग लौटी अतिक्रमण हटाने गई टीम

Mon, 03 Feb 2020 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
The team went back to remove the encrochment on the protest of the shopkeepers.
शहर की हंस मार्केट में अतिक्रमण हटवाने के लिए ट्रैफिक थाना प्रभारी और मुख्य सफाई निरीक्षक मुकेश कुमार सोमवार दोपहर को पहुंचे। इस दौरान टीम ने दुकानों के आगे से जैसे ही सामान जब्त करना शुरू किया तो दुकानदारों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

दुकानदारों ने कहा कि हुडा के जिस प्लाट की चहारदीवारी करवाई गई थी उसे एसएचओ ने तुड़वाकर स्टालें लगवा दी हैं। उनकी दुकान की जगह लोग स्टालों से सामान खरीद रहे हैं और इसके चलते मजबूरन उन्हें सामान बाहर रखना पड़ रहा है। हंगामे के बाद ट्रैफिक थाना प्रभारी और सीएसआई मौके पर काई कार्रवाई न करते हुए बस स्टैंड के पास अग्रवाल धर्मशाला के पास अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंच गए। दुकानदारों ने कहा कि हुडा के प्लाट पर अवैध कब्जे किए हुए थे, जिसे तत्कालीन ग्रीवेंस कमेटी चैयरमैन सीमा त्रिखा के निर्देश पर चहारदीवारी करवाकर बंद करवाया गया था, लेकिन एसएचओ ने दीवार तुड़वाकर स्टाल संचालकों को जगह दे दी है, यहां से स्टालें हटाई जाएं, इसके बाद ही दुकानदार बाहर सामान रखना बंद करेंगे।
विज्ञापन

ये है विवाद की वजह
दुकानदार मनोज कुमार, सन्नी ग्रोवर, रतनलाल का कहना है कि हुडा के प्लाट में ट्रैफिक एसएचओ ने दीवार तुड़वाकर यहां पर स्टालें लगा दी। स्टाल संचालक यहां पर जूते और कपड़े बेच रहे हैं। जो सामान दुकान पर 300 का है वह यहां पर 200 का मिल रहा है, ग्राहक यहां पर जा रहे हैं। दुकानदारों को मजबूरन अपनी दुकानों के आगे सामान रखना पड़ रहा है। इस दीवार को अवैध रूप से तोड़कर स्टालें लगवाई गई हैं। अधिकारी ये तो बताएं कि किस की अनुमति से प्लाट की चहारदीवारी तोड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फल विक्रेताओं ने पकड़े एसएचओ के पैर
हंस मार्केट में दुकानदारों के हंगामे के बाद ट्रैफिक थाना प्रभारी रामधन और मुख्य सफाई निरीक्षक टीम के साथ बस स्टैंड के पास अग्रवाल धर्मशाला के पास अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचे। टीम ने यहां पर फल विक्रेताओं को हटाना शुरू किया और उनका सामान जब्त कर लिया। टीम ने फल से भी कैरेटों को कब्जे में ले लिया। इस दौरान फल विक्रेताओं ने एसएचओ के पैर पकड़ लिए। लेकिन इसके बावजूद मुख्य सफाई निरीक्षक की टीम ने 10 फल विक्रेताओं का सामान कब्जे में ले लिया। इसके अलावा यहां पांच दुकानदारों के दुकानों के आगे कचरा मिलने पर चालान काटे।

हुडा के जिस प्लाट की बात की जा रही है वहां पर पूर्व उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देश पर स्टालें लगवाई गई हैं ताकि हंस मार्केट में अतिक्रमण न हो सके। दुकानदारों का कहना है कि यहां पर रेहड़ी वालों की जगह कुछ दुकानदारों ने ही स्टालें लगा रखी है, इसकी जांच की जाएगी। - रामधन, ट्रैफिक थाना प्रभारी

हंस मार्केट में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के साथ बहस करते दुकानदार

हंस मार्केट में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के साथ बहस करते दुकानदार- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed