{"_id":"6a512fbb0af2f1bd8b0e3ad1","slug":"the-team-sent-to-remove-encroachments-from-the-shakti-nagar-community-center-returned-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-157179-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शक्ति नगर कम्युनिटी सेंटर से कब्जा हटाने गई टीम लौटी वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शक्ति नगर कम्युनिटी सेंटर से कब्जा हटाने गई टीम लौटी वापस
Fri, 10 Jul 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के शक्ति नगर में कब्जा हटाने गई टीम परिवार से बात करती हुई।
फतेहाबाद। शक्ति नगर स्थित कम्युनिटी सेंटर में अवैध रूप से रह रहे एक परिवार को हटाने गई टीम को लौटना पड़ा। परिवार ने कब्जा हटाने के लिए पांच दिन का समय मांगा है। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। ड्यूटी मजिस्ट्रेट सतपाल रोज के नेतृत्व में टीम मौके पर गई थी।
पार्षद राजकुमार और कॉलोनी निवासियों ने आरोप लगाया है कि कम्युनिटी सेंटर में रह रहे परिवार के कारण यहां कार्यक्रम नहीं हो पा रहे हैं। लोगों को इसका फायदा नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस परिवार को पहले भी कई बार हटाने का प्रयास किया जा चुका है। हालांकि हर बार यह परिवार कब्जा नहीं छोड़ता है।
अवैध कब्जे से अशांति और कार्रवाई
कब्जा हटाने की इस कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट सतपाल रोज मौजूद रहे। उनके साथ काफी संख्या में पुलिस बल भी तैनात था। नगर परिषद के जेई लोकेंद्र और सफाई निरीक्षक महेश कुमार भी मौके पर उपस्थित थे। कॉलोनी निवासियों ने बताया कि इस परिवार के कारण क्षेत्र में अशांति रहती है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द इस अवैध कब्जे को हटाने की मांग की है। निवासियों का कहना है कि कम्युनिटी सेंटर का उपयोग सामुदायिक गतिविधियों के लिए होना चाहिए।