फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The team reached to dig the road, the shopkeepers created a ruckus

सड़क खोदने पहुंची टीम, दुकानदारों ने किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
The team reached to dig the road, the shopkeepers created a ruckus
फतेहाबाद के सन्यास आश्रम रोड पर पाइप लाइन डालने के कार्य को रूकवाते लोग। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर के सन्यास आश्रम रोड पर पाइप लाइन डालने को लेकर सड़क खोदने के लिए वीरवार दोपहर को जनस्वास्थ्य विभाग की टीम मशीन सहित पहुंची। इसको लेकर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सन्यास आश्रम रोड के दुकानदारों व आसपास की कॉलोनी के लोगों ने सड़क नहीं उखाड़ने दी। सूचना मिलने पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे लेकिन लोगों ने काम शुरू नहीं करने दिया। इसके बाद टीम मौके से लौट गई।
विज्ञापन

पाइप लाइन डालने को लेकर हंगामा कर रहे मुकेश नारंग, पीयूष नारंग, वीरू खटक, कुलबीर, योगराज ने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग पाइप डालने के लिए सड़क उखाड़ रहा है जबकि जिससे अव्यवस्था हो जाएगी। दुकानदारों का पहले ही काम नहीं है और यहां पर सड़क उखाड़ दी जाएगी। डिस्पोजल टैंक से चिल्ली तक पाइप लाइन डालनी है तो उसे सरकारी खाले की जगह पर डाला जाए। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया कि फुटपाथ की तरफ से सड़क को उखाड़ा जाएगा लेकिन लोग नहीं माने।
विज्ञापन

पाइप लाइन की वजह से रुका है डिस्पोजल टैंक का काम :
शहर के धर्मशाला रोड, तुलसीदास चौक से बारिश पानी की निकासी को लेकर कन्या स्कूल में करीब 33 लाख रुपये की लागत से डिस्पोजल टैंक बनाया जाना है। टैंक को लेकर टेंडर भी जारी हो चुका है। जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारी चाहते हैं कि सन्यास आश्रम रोड से चिल्ली तक पाइप लाइन बिछा दी जाए, इसके बाद ही डिस्पोजल टैंक का काम शुरू किया जाए। लेकिन सन्यास आश्रम रोड के लोग पाइप लाइन डालने देने को लेकर तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 फीसदी से ज्यादा डल चुकी, 50 फीसदी पर विवाद :
धर्मशाला रोड और सन्यास आश्रम रोड पर नगर परिषद ने सड़क का निर्माण किया था तो इस दौरान पाइप लाइन डाल दी गई थी। पाइप लाइन सन्यास आश्रम रोड पर पूर्व प्रधान विरेंद्र नारंग के घर के पास तक डाली गई है, लेकिन अब आगे चिल्ली झील तक डाला जाना है। इसको लेकर विवाद हो रहा है।

पुरानी पाइप लाइन की होगी टेस्टिंग, कामयाब हुई तो नहीं पड़ेगी नई डालने की जरूरत :
सन्यास आश्रम रोड पर विवाद को लेकर जेई को मौके पर भेजा था। लोगों ने बताया है कि यहां पर पुरानी पाइप लाइन गुजर रही है, जो कि चिल्ली तक जा रही है, उस लाइन की शुक्रवार को टेस्टिंग करवाई जाएगी। अगर ठीक है तो उसके बाद अगला कदम उठाया जाएगा। - तरुण गर्ग, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed