{"_id":"6988cf0e8002c9390203dd71","slug":"the-team-of-8-children-from-the-government-school-of-indachhoi-came-first-in-the-skit-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-148324-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: इंदाछोई के राजकीय स्कूल के 8 बच्चों की टीम स्किट में प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: इंदाछोई के राजकीय स्कूल के 8 बच्चों की टीम स्किट में प्रथम
Sun, 08 Feb 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
केंसण्ट स्कूल के विद्यार्थी जिनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। जिले के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हाल ही में आयोजित लीगल लिटरेसी (कानूनी साक्षरता) की मंडलस्तरीय प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के 28 विद्यार्थियों ने 10 कार्यक्रम में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। इनमें इंदाछोई के राजकीय स्कूल के 8 बच्चों की टीम स्किट में प्रथम रही है।
चयनित विद्यार्थी कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया है। 10 कार्यक्रमों में चयनित 28 विद्यार्थियों की सूची में दोनों श्रेणियों के स्कूलों का संतुलन देखने को मिला है।
विद्यार्थियों ने 10 कार्यक्रमों में भाग लिया। हिसार में आयोजित हुई मंडल प्रतियोगिता में कानूनी साक्षरता विषय पर निबंध-स्लोगन लेखन, भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, डिबेट, स्किट, कविता, ऑन स्पॉट पेंटिंग, पावर प्वाइंट प्रस्तुति व डॉक्यूमेंट्री फिल्म आदि का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
निबंध लेखन प्रतियोगिता में पहले स्थान पर क्रेसंट पब्लिक स्कूल की छात्रा कनिष्का व तीसरे स्थान पर नाढोड़ी स्कूल की छात्रा आरती रही। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में मंडल स्तर पर गांव मेहूवाला की छात्रा तमन्ना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिबेट प्रतियोगिता में गांव जांडली कलां के सरकारी स्कूल के छात्र श्रुति और प्रियांशु ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्किट में पहले स्थान पर गांव इंदाछोई के सरकारी स्कूल की आठ बच्चों की टीम पहले स्थान पर रही। वहीं पीएमश्री स्कूल भूना के आठ बच्चों की टीम ने भी तीसरा स्थान प्राप्त किया। कविता प्रतियोगिता में पीएमश्री स्कूल भूना की छात्रा मुस्कान ने दूसरा व फतेहाबाद के राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र केसर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
ऑन स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में पीएमश्री स्कूल भूना की छात्रा प्रिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पावर-प्वाइंट प्रस्तुति प्रतियोगिता में क्रेसंट पब्लिक स्कूल के छात्र कुश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
-- --
कुरुक्षेत्र में सजेगा राज्यस्तरीय मंच
जोनल स्तर पर अपनी योग्यता साबित करने के बाद, अब इन विद्यार्थियों के लिए अगली चुनौती कुरुक्षेत्र में होगी। हरियाणा शिक्षा विभाग और कानूनी सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित की जाने वाली इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश के दिग्गज खिलाड़ी और मेधावी छात्र जुटेंगे।