फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The team filled samples of buckwheat flour from the grocery store

Fatehabad News: टीम ने किराने की दुकान से कुट्टू आटे का भरा सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
The team filled samples of buckwheat flour from the grocery store
फतेहाबाद में कुट्टू आटे को लेकर चेकिंग करते हुए एफएसओ और सीएम फ्लाइंग सदस्य। संवाद
फतेहाबाद। नवरात्र पर कुट्टू आटे की रोटी खाने से कई शहरों में लोगों की तबीयत खराब होने के चलते शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम को साथ लेकर किराने के दुकानों पर छापे मारे। इस दौरान जवाहर चौक स्थित यू लाइक वैरायटी स्टोर से कुट्टू का आटा पैकिंग में बरामद हुआ। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग टीम ने मौके पर ही कुट्टू के आटे के सैंपल लेकर सील कर दिए।
विज्ञापन

टीम की इस कार्रवाई के दौरान शहर के बड़े किराना दुकानदारों में खलबली मची रही। कई दुकानदारों ने कुट्टू आटे के स्टॉक को गायब कर दिया। शुक्रवार सुबह सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र, कुलदीप सिंह, गुप्तचर विभाग टीम, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी भंवर सिंह टीम के साथ हंस मार्केट में किराना दुकान मोहनलाल शामलाल पर पहुंचे। जांच के दौरान टीम को यहां पर कुट्टू का आटा बरामद नहीं हुआ। टीम ने यहां से सामक का सैंपल लिया। इसके बाद टीम ने हंस मार्केट में ही छाबड़ा ट्रेडिंग कंपनी पर निरीक्षण किया। टीम को यहां भी बरामद नहीं हुआ। इसके बाद टीम जवाहर चौक में यू लाइक वैरायटी स्टोर पर पहुंची। यहां टीम को कुट्टू आटा मिला, जो कि पैकिंग में था।
विज्ञापन

100 से 140 रुपये तक बिक रहा
बाजार में कुट्टू आटा 100 से 140 रुपये किलो तक बिक रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी भंवर सिंह ने बताया कि कुट्टू का आटा जल्द खराब हो जाता है और इसे खाने से फूड प्वायजनिंग हो जाती है। ऐसे में इसे बेचने वाले और खाने वालों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोदाम से सप्लाई कर रहे कुट्टू आटा
कुट्टू आटे की सप्लाई किराना व्यापारी दुकान से कर रहे हैं। सुबह गुप्तचर विभाग टीम ने कई दुकानों से एक-एक किलो कुट्टू आटे की खरीद भी की। लेकिन जब टीम छापे मारने पहुंची तो दुकान पर स्टॉक नहीं मिला। कई दुकानदारों ने यहां तक बताया कि सोनीपत में हुई घटना के बाद खत्म कर दिया गया।

कोट
कुट्टू आटे को लेकर शहर के हंस मार्केट और जवाहर चौक में दुकानों पर छापे मारे गए। इस दौरान जवाहर चौक में एक दुकान से कुट्टू आटे का सैंपल लेकर लैब में भेजा गया है। लोगों से भी अपील है कि कुट्टू आटे को लेकर सावधानी बरतें।
- भंवर सिंह, एफएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed