फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The sword was hidden in the bundle, on protest of robbery the goons said- cut my head

Fatehabad News: लोई में छिपा रखी थी तलवार, लूट के विरोध पर बदमाश बोले-कट्ट दो एहदा सिर

Tue, 21 Jan 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 21 Jan 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
The sword was hidden in the bundle, on protest of robbery the goons said- cut my head
गांव झलनियां के पास लूट मामले में सीसीटीवी फुटेज में नजर आए संदिग्ध युवक
फतेहाबाद। गांव झलनियां से खजूरी रोड पर सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन से साढ़े तीन लाख रुपये की लूट मामले में बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सेवानिवृत्त कैप्टन मक्खन लाल निवासी काजलहेड़ी के अनुसार बदमाश पहले से उनकी रेकी कर रहे थे। जब उनसे बैग छीनने का प्रयास किया तो युवक ने लोई में छिपाई तलवार निकाली ली और पंजाबी भाषा में बोलते हुए कहा कि कट दो एंदा सिर। इतना सुनते ही पत्नी घबरा गई और रोने लगी। इसके बाद उसने बैग छोड़ दिया और युवक बैग लेकर भाग गए।
विज्ञापन


वारदात सोमवार शाम पांच बजे हुई जब वह गांव झलनियां से खजूरी रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी से जा रहे थे। डेढ़ किलोमीटर तक चलते ही पीछे से मोटरसाइकिल सवार युवकों ने आवाज लगाई और कहा कि आप का कुछ गिर गया है जैसे ही वह रुके तो युवकों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद स्कूटी की चाबी निकाल ली और मोबाइल फोन तोड़ दिया। युवकों ने सीधा डिग्गी खोलने का प्रयास किया लेकिन नहीं खुली तो झटका देकर खोल दिया और बैग निकाल लिया। बैग में साढ़े तीन लाख रुपये थे।
विज्ञापन




पत्नी ने बैग छिपाया तो बच गए 11 तोले सोने के जेवर

सेवानिवृत्त कैप्टन के अनुसार वारदात के दौरान उसकी पत्नी राजबाला भी उसके साथ थी। बदमाशों को लगा कि बैग में ही राशि और सोने के जेवरात हैं। इसलिए उन्होंने सीधा डिग्गी खोली और बैग लेकर भाग गए। कैप्टन मक्खन लाल के मुताबिक पत्नी के पास 11 तोले सोने के जेवर थे जो कि बैंक से लेकर आए। उनकी पत्नी ने अपने पास ही जेवरात वाला बैग छिपाए रखा जिससे जेवरात बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रामीणों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो दिखाई तलवार

वारदात के दौरान बदमाशों ने लोई डाल रखी थी और मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। बताया जा रहा है कि आरोपी जब भागे तो गांव खजूरी में ग्रामीणों ने पकड़ने का प्रयास किया तो उन्हें तलवार दिखाई। इसके बाद ब्रेकर के ऊपर से जब उनका मोटरसाइकिल उछला तो युवकों की लोई गिर गई और मुंह पर बंधा कपड़ा भी खुल गया। युवकों की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिली है। बताया जा रहा है कि बदमाश गांव खजूरी के बाद कच्चे रास्ते से भागे हैं।



एमपी में खरीदी जमीन की देनी थी पेमेंट

पुलिस को दी शिकायत में मक्खन लाल ने बताया कि उन्होंने मध्यप्रदेश के छपरा गांव में 19 एकड़ जमीन ली थी। इसकी बकाया पेमेंट का भुगतान करना था। इसी के चलते सोमवार को बैंक से साढ़े तीन लाख रुपये निकलवाए थे। इसके अलावा गोल्ड लोन बैंक से 11 तोले सोना लेकर आए थे।


बैंक व आसपास की फुटेज खंगालेगी पुलिस

मामले में पुलिस को गांव से कई सीसीटीवी फुटेज मिली हैं। इसके अलावा पुलिस अब बैंक और आसपास के क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी। बताया जा रहा है कि युवक पहले से रेकी कर रहे थे और इसके बाद सुनसान जगह पर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed