फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The sword of action hangs over 1692 people who are wrongly receiving pension

Fatehabad News: गलत तरीके से पेंशन ले रहे 1692 लोगों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

Fri, 21 Nov 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 21 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
The sword of action hangs over 1692 people who are wrongly receiving pension
फतेहाबाद के क्रीड विभाग में आय वेरिफिकेशन के लिए पहुंचे लोग। संवाद
फतेहाबाद। जिले में बुढ़ापा पेंशन योजना में समाज कल्याण विभाग को आयु अपडेट में गड़बड़ी पाई गई है। विभाग की जांच में पाया गया कि जिले में 1692 अपात्र लोग बुढ़ापा पेंशन का लाभ ले रहे हैं। इन लोगों को पेंशन मिलने का मुख्य कारण उनके कागजातों में आयु का अपडेट न होना है।
विज्ञापन


नियमों के अनुसार, 60 वर्ष से कम उम्र के लोगों को यह पेंशन नहीं दी जा सकती। इसको लेकर समाज कल्याण विभाग ने सभी अपात्र लाभार्थियों पर सख्त कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है। जिले में 6241 बुजुर्ग बुढ़ापा पेंशन का लाभ लें रहे हैं। इसमें से 1692 अपात्र बुढ़ापा का लाभ रहे हैं। हालांकि, अभी यह सिद्ध नहीं हो पाया कि वास्तव में ये पात्र है या अपात्र है।
विज्ञापन


विभाग ने इस विसंगति को दूर करने और योजना में पारदर्शिता लाने के लिए सभी ग्राम पंचायतों को पेंशन का लाभ ले रहे ऐसे लोगाें की सूची भेजी है जिनके कागजात अधूरे है या फिर आयु अपडेट नहीं है। लाभार्थियों के कागजात जल्द से जल्द पूरे करवाने और उनकी वास्तविक आयु के प्रमाण अपडेट करवाने के निर्देश जारी किए हैं। विभाग का लक्ष्य है कि केवल पात्र और जरूरतमंद लोगों को ही सरकार की इस कल्याणकारी योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

अपात्रों से 12 फीसदी ब्याज सहित होगी पेंशन की वसूली



समाज कल्याण विभाग के अनुसार, गलत तरीके से पेंशन ले रहे सभी अपात्र लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह सिर्फ पेंशन रोकने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इन लोगों से अब तक ली गई पूरी पेंशन राशि की वसूली की जाएगी। अपात्र लाभार्थियों से पेंशन की राशि 12 फीसदी ब्याज सहित वापस ली जाएगी। जो अपात्र गलत दस्तावेज या जानकारी देकर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। उनकी जांच जारी है। वहीं इसका कारण यें भी माना गया है कि लोगों के कागजातों में आयु और वार्षिक आय अपडेट नहीं है।


-----------

:: समाज कल्याण विभाग ने पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे इस काम में विभाग का सहयोग करें ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति पेंशन से वंचित न रहे, साथ ही कोई भी अपात्र व्यक्ति फर्जी तरीके से इसका लाभ न उठा सके। पेंशन का लाभ ले रहे लोगों को अपने पहचान पत्र, आधार कार्ड और आय हर साल अपडेट करवा लें। जिले में वृद्धावस्था पेंशन योजना का क्रियान्वयन सही तरीके से हो पाएगा और सरकारी धन का दुरुपयोग रुकेगा।

:: डॉ. सत्यवान ढिल्लोड़, समाज कल्याण विभाग, अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed