फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The swimming pool constructed at a cost of Rs 6 crore is gathering dust waiting for inauguration

Fatehabad News: उद्घाटन के इंतजार में धूल फांक रहा 6 करोड़ की लागत से बना स्विमिंग पूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
The swimming pool constructed at a cost of Rs 6 crore is gathering dust waiting for inauguration
बलियाला हेड पर बनाया स्वीमिंग पूल धूल फांकता हुआ।
टोहाना। शहर के बलियाला हेड पर करीब छह करोड़ की लागत से बना स्विमिंग पूल उद्घाटन के इंतजार में पड़ा है। निर्माण पूरा होने के बाद भी स्विमिंग पूल धूल फांक रहा है। अब आम जनता ने सरकार से इसे जल्द शुरू करने की मांग की है ताकि आमजन को इसका लाभ मिल सके। इस स्विमिंग पूल के मुख्य द्वार पर ताला लटका हुआ है और इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

अधिकारियों की मानें तो इसको प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप मोड पर दिया जाएगा। मगर सिर्फ एक कंपनी के आने के चलते टेंडर नहीं दिया गया। अब जल्द टेंडर लगाया जाएगा। गौरतलब है कि वर्ष 2014 में भाजपा के विधायक और वर्तमान में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने इसे ड्रीम प्रोजेक्ट के तौर पर बनवाया था। मगर आज तक इसका शुभारंभ नहीं हो पाया है। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहर की सुंदरता बढ़ाने की योजना के तहत वर्ष 2018 में इस स्विमिंग पूल के निर्माण का पत्थर रखा था। निर्माण कार्य छह करोड़ की लागत से वर्ष 2023 में पूरा कर लिया गया। इस स्विमिंग पूल में सेमी ओलंपिक करवाने की तैयारी थी, लेकिन एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इसका उद्घाटन नहीं हो पाया है। ताला लगा होने के चलते लोग इसे बाहर से निहार कर चले जाते हैं। इस बलियाला हेड को पर्यटन स्थल बनाने के लिए पूर्व सीएम द्वारा ग्रांट जारी की गई थी, लेकिन मामला ठंडे बस्ते में जाता दिखाई दे रहा है। संवाद
विज्ञापन


भ्रष्टाचार के चलते नहीं हो रहा उद्घाटन ठरवी
कांग्रेस नेता बलजिंद्र सिंह ठरवी ने कहा कि इस स्विमिंग पूल के निर्माण में खूब भ्रष्टाचार हुआ है, जिसके चलते इसका उद्घाटन नहीं हो पा रहा है। इस पूल के कार्य को पूरा करने के लिए अधिकारी, कर्मचारी से लेकर हर व्यक्ति द्वारा गड़बड़ी की गई होगी, जिसकी जांच होनी चाहिए। मुख्यमंत्री की घोषणा के काम में भी इतनी लापरवाही शर्मनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट


बलियाला हेड पर बने स्विमिंग पूल का निर्माण करीब छह करोड़ की लागत से किया गया है। प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप मोड पर टेंडर लगाया गया था, लेकिन एक फर्म आने के चलते इसे रद्द कर दिया गया। अब दोबारा टेंडर लगाया जाएगा।
-महेंद्र सिंह, एसडीओ, नहरी विभाग टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed