फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   the swimming coach beaten student with a rod

स्वीमिंग कोच ने छात्र को रॉड से पीटा, अस्पताल में भर्ती

Wed, 07 Aug 2019 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
the swimming coach beaten student with a rod
अस्पताल में उपचाराधीन चौथी का छात्र मानित गोयल। - फोटो : Fatehabad
ज्ञान गंगा इंटरनेशनल स्कूल बलरां में चौथी कक्षा का छात्र एक निजी स्कूल के स्वीमिंग कोच द्वारा वाईपर की रॉड से मारपीट करने का मामला सामने आया है। बच्चे को उपचार के लिए संगरूर के सिविल अस्पताल ले जाया गया है। पीड़ित जाखल मंडी की नगर पालिका प्रधान सीमा गोयल केे बेटा है। स्कूल में चौथी कक्षा के विद्यार्थी मानित गोयल के अभिभावक पिता मुकेश गोयल व दादा एवं नपा प्रधान प्रतिनिधि नोहर चंद गोयल ने इस मामले में स्कूल प्रशासन को जिम्मेवार ठहराया है वहीं राजनीतिक रंजिश निकालने का भी आरोप लगाया है। अभिभावकों ने पुलिस प्रशासन पर भी ढुलमुल कार्रवाई करने की शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों से की गई है। वहीं स्कूल प्रिंसिपल ने जहां किसी भी मारपीट से इनकार किया है वह इसे साफ तौर पर राजनीति से प्रेरित मामला बताया है वहीं स्कूल के डायरेक्टर ने इस मामले में किसी भी राजनीतिक रंजिश होने से इनकार किया है। जाखल मंडी नगरपालिका प्रधान सीमा गोयल, उनके पति मुकेश गोयल व नोहर चंद गोयल ने बताया कि 11 वर्षीय मानित गोयल ज्ञान गंगा इंटरनेशनल स्कूल बलरां में चौथी कक्षा का छात्र है। कल उसकी पीठ पर उन्होंने जख्म बने हुए देखे। इस पर पूछने पर उसने बताया कि स्कूल के स्वीमिंग कोच ने सोमवार को उसे वहां रखे वाईपर की रॉड से उसकी पिटाई की। जब वह घबरा गया तो उसे स्कूल के एक कमरे में ले जाकर इसके बारे में घर पर न बताने के लिए कहा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने भी इस मामले में कार्रवाई करने की बजाय उसे टालने का प्रयास किया। अभिभावकों में नोहर चंद गोयल ने यह भी आरोप लगाया कि जाखल मंडी नगरपालिका चुनावों में प्रधान पद को लेकर उनसे रंजिश रखी जा रही है। इसी रंजिश के चलते ही बेटे मानित से मारपीट की गई है।
विज्ञापन

स्वीमिंग कोच ने बताया है कि 2 बच्चे पूल के पास आपस में शरारत कर रहे थे। जिन्हें वहां पर गिरकर चोट लग सकती थी। जिन्हें हटाने के लिए ही कोच द्वारा उन्हें अलग किया गया था। बच्चे से कोई मारपीट नहीं की गई। बच्चा सोमवार के बाद मंगलवार को भी स्कूल में आया है। - दलबीर सिंह, स्कूल प्रिंसिपल।
विज्ञापन

स्कूल में बच्चे से मारपीट के मामले में कोई राजनीतिक रंजिश नहीं है। न ही किसी बच्चे के साथ इस तरह की घिनौनी हरकत की गई है। नगरपालिका चुनावों में उनकी पुत्रवधू ने प्रधान पद के लिए अपने वोट नहीं दिए। मेरे एक जानकार द्वारा इस नगर पालिका कमेटी के खिलाफ कोर्ट में एक रिट डाली हुई है। जिसे वापस करवाने का दबाव डालते हुए ही यह सारा मामला रचा गया है। - सीताराम मित्तल, स्कूल समिति निर्देशक।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच की जा रही है। जांच के तहत जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अगर स्वीमिंग कोच की गलती पाई गई तो उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - गुरमीत सिंह, थाना प्रभारी, मून।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed