{"_id":"6a060ba77def01365e00144e","slug":"the-strike-is-over-and-garbage-trucks-arrive-to-collect-garbage-from-homes-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-153819-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: हड़ताल खत्म, घरों से कचरा लेने पहुंची गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: हड़ताल खत्म, घरों से कचरा लेने पहुंची गाड़ियां
Thu, 14 May 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 14 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में हिसार रोड पर कचरे का उठान करते हुए कर्मचारी स्त्रोत नगर परिषद
फतेहाबाद। दमकल और नगर पालिका कर्मचारियों ने वीरवार को हड़ताल स्थगित कर दी है। प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर लिए गए फैसले के बाद शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। लोग पिछले 13 दिनों से सड़कों पर बिखरे कूड़े और बदहाल सफाई व्यवस्था से जूझ रहे थे। हड़ताल स्थगित होने की सूचना के बाद घर-घर कचरा उठान गाड़ियां वार्डों में पहुंची।
टीमों ने घरों से कचरा लिया और इसके अलावा सेकेंडरी प्वाइंट से उठान किया गया। हालांकि शहर की मुख्य सड़कों पर सफाई शुक्रवार को सुचारू रूप से शुरू होने की उम्मीद है। सेकेंडरी प्वाइंट पर लगे कचरे के ढेर में वीरवार को भी आग लगने की सूचनाएं आई। एमसी कॉलोनी मोड़ और भट्टू रोड पर सिवाच अस्पताल के सामने कचरे के ढेर में आग लगने की सूचना पर दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची।
-
मांगें नहीं मानी तो फिर शुरू होगी हड़ताल
नगरपालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान नरेश राणा ने बताया कि बुधवार को सरकार और संघ के प्रतिनिधिमंडल के बीच उच्चस्तरीय वार्ता हुई थी। इस बातचीत में सरकार ने कर्मचारियों के प्रमुख मुद्दों और मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए उन्हें पूरा करने के लिए 30 जून तक का समय मांगा है। वीरवार को हुई राज्य कार्यकारिणी की बैठक में फतेहाबाद के नेताओं ने भी हिस्सा लिया। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रदेश सरकार को समय देते हुए हड़ताल को 30 जून तक स्थगित कर दिया जाए। बातचीत में सरकार ने फरीदाबाद में आग बुझाते हुए जान गंवाने वाले दमकल कर्मचारियों के परिवार को 50-50 लाख की आर्थिक सहायता व एक सदस्य को नौकरी देने का वादा किया है। इसके बाद दमकल कर्मचारियों ने भी फिलहाल हड़ताल को स्थगित कर दिया है।