फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The storm came as a disaster, trees broke, poles fell...electricity went off

Fatehabad News: आफत बनकर आई आंधी, पेड़ टूटे, खंभे गिरे...उड़ गई बिजली

Sun, 11 May 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 11 May 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
The storm came as a disaster, trees broke, poles fell...electricity went off
फतेहाबाद हांसपुर रोड पर तेज आंधी बरसात के बाद बिरा हुआ पेड़। सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। जिले में रविवार दोपहर के बाद अचानक मौसम में बदलाव आया, जिसके बाद शाम को तेज अंधड़ और बारिश ने दस्तक दी। आसमान में काली घटाएं छा गईं, जिससे दिन में ही अंधेरा छा गया। तेज धूल भरी आंधी के चलने से दृश्यता काफी कम हो गई।
तेज अंधड़ से जिले के कई स्थानों पर पेड़ टूटने, बिजली के खंभे गिरने व घर की दीवार गिरने का नुकसान हुआ है। पेड़ टूटकर सड़क पर गिरने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश से फसलों को संजीवनी और लोगों को गर्मी राहत मिली है। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

अचानक आए इस अंधड़ ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे टूटे है। इससे यातायात और बिजली आपूर्ति बाधित हुई। इस दौरान जिला नागरिक अस्पताल के बाहर पेड़ के टूटने से बिजली की तार टूट गईं इससे शहर में आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, अंधड़ के बाद हुई तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई, जिससे वातावरण में ठंडक महसूस हुई। ग्रामीण क्षेत्रों से भी अंधड़ और बारिश के कारण नुकसान हुआ हैं, हिजरावांखुर्द रोड पर पेड़ टूटकर गिरने से वाहन चालकाें को परेशानी हुई।
तेज अंधड़-बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

मौसम में आए इस बदलाव लोगों को काफी राहत मिली। जहां एक ओर बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई है। बारिश के बाद जिले के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के बाद 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दूसरी ओर चली तेज आंधी से कई सड़कों पर आवागमन बाधित हो गया।

--

जिले में रविवार को दोपहर के बाद बदले मौसम के बाद शाम को हुई तेज बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है। इस बारिश से खेतों में खड़ी नरमा, मूंग और ज्वार की फसलों को काफी फायदा होगा। यह बारिश फसलों की वृद्धि के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगी, जिससे पैदावार में वृद्धि की संभावना है। वहीं बारिश से फसलों को अगले कई दिनों तक सिंचाई की आवश्यकता नहीं होगी।


-डॉ. बहादुर गोदारा, कृषि विकास अधिकारी, भट्टू कलां।

---

मौसम के परिवर्तनशील रहने व पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के बढ़ने से जिले व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज धूलभरी हवाओं व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। वहीं अभी अगले कुछ समय तक और मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना बन रही है।

-डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग एचएयू हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed