फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The station in-charge will listen to the complaint of the complainant, SP gave instructions

Fatehabad News: थाना प्रभारी सुनेंगे फरियादी की शिकायत, एसपी ने दिए निर्देश

Thu, 07 May 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 07 May 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
The station in-charge will listen to the complaint of the complainant, SP gave instructions
फतेहाबाद। पुलिस अ​धिकारियों को निर्देश देतीं एसपी निकिता खट्टर। विज्ञ​प्ति
फतेहाबाद। जिला पुलिस अब जनता से विश्वास बढ़ाने के लिए ग्राउंड स्तर पर काम करेगी। इसके लिए एसपी निकिता खट्टर ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे स्वयं जनता की शिकायतें सुने और प्रत्येक पर निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है और यही विश्वास कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाता है। वे पुलिस लाइन स्थित सभागार हॉल में अपराध समीक्षा एवं रणनीतिक गोष्ठी को संबोधित कर रही थीं। गोष्ठी में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं विभिन्न शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बैठक का मुख्य उद्देश्य अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों की समीक्षा, आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग तथा आमजन के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को और अधिक मजबूत करना रहा। बैठक के दौरान जिले में घटित गंभीर अपराधों, लंबित विवेचनाओं, गिरफ्तारी वारंटों, साइबर अपराधों, महिला एवं बाल अपराधों तथा न्यायालयीन मामलों की गहन समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने नशा तस्करी और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी भी थाना क्षेत्र में नशे की बिक्री या सप्लाई की गतिविधि पाई गई, तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय कर कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। महिला एवं बाल अपराधों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, त्वरित सहायता एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


एसपी ने प्रत्येक थाना में महिला हेल्प डेस्क को सक्रिय रखने तथा पीड़ितों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने पर जोर दिया गया। बैठक में डीएसपी फतेहाबाद जगदीश, डीएसपी मुख्यालय कुलवंत सिंह, डीएसपी नरसिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed