फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The state government's flex outside the Mini Secretariat was smeared with soot

Fatehabad News: लघु सचिवालय के बाहर प्रदेश सरकार के फ्लैक्स पर पोती कालिख

Fri, 21 Nov 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 21 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
The state government's flex outside the Mini Secretariat was smeared with soot
फतेहाबाद में लघुसचिवालय के बाहर लगा नया बैनर संवाद - फोटो : सांकेतिक
फतेहाबाद। लघु सचिवालय के बाहर नशा मुक्त भारत अभियान के लगे केंद्र और प्रदेश सरकार के बैनर पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कालिख पोत दी और वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लिखे। इतना ही नहीं रातोरात कालिख पोते गए बैनर उतारकर नए लगा दिए गए लेकिन प्रशासन को खबर तक नहीं लग सकी। भाजपा नेता पता लगा रहे हैं कि बैनर को किसने बदला है। जिस बैनर को लगाया गया है, उसका कार्यक्रम तीन दिन पहले खत्म हो चुका है। बताया जा रहा है कि कालिख पोतने वाले युवाओं का नेतृत्व युवा कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष चितवन गोदारा ने किया। मामला तब उछला जब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। इससे पहले वीरवार दोपहर कांग्रेस नेताओं ने रेस्ट हाउस में बैठक भी की थी, जिसमें मिनाशा आर्य सह प्रभारी युवा कांग्रेस हरियाणा व युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय ठरवा भी शामिल हुए थे। जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलोड़ ने कहा कि लघु सचिवालय के बाहर जो बैनर लगा है, उसका कार्यक्रम हो चुका है। बैनर किसने बदला है, ये मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन


--

मामला संज्ञान में आया है और इस बारे में प्रदेश नेतृत्व से राय भी मांगी गई है। बैनर जिला समाज कल्याण विभाग का लगा था, संबंधित अधिकारियों से बात हुई है लेकिन उनका कहना है कि उनकी ओर से बैनर नहीं बदला गया है। - प्रवीण जोड़ा, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed