{"_id":"68a36b5903c3f7fb8d0615a4","slug":"the-sp-inspected-the-parade-and-also-checked-the-record-of-the-erv-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-138760-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एसपी ने परेड का निरीक्षण कर ईआरवी का रिकॉर्ड भी जांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एसपी ने परेड का निरीक्षण कर ईआरवी का रिकॉर्ड भी जांचा
Mon, 18 Aug 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
परेड का निरीक्षण करते एसपी।
फतेहाबाद। पुलिस लाइन में सोमवार को पुलिस परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के पुलिस बल ने अनुशासन, आत्मबल और सतर्कता का बेहतरीन प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों की तत्परता, शारीरिक दक्षता एवं अनुशासन की सराहना की।
परेड के पश्चात एसपी जैन ने पुलिस लाइन स्थित रिहायशी क्षेत्र का निरीक्षण किया, जिसमें आवासीय भवन, बैरक, पेयजल, स्वच्छता, सीवरेज व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया गया। इसके बाद ईआरवी (आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन), राइडर और पीसीआर (पुलिस कंट्रोल रूम) यूनिट्स का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने निर्देश दिए कि आमजन को त्वरित, प्रभावी और संवेदनशील सेवा प्रदान करना ही पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।