{"_id":"69f0ec7c03480ca3a203a2d4","slug":"the-smo-climbed-the-tanks-to-check-the-reality-of-clean-water-16-tanks-have-been-made-for-drinking-water-in-the-district-civil-hospital-and-the-staff-will-have-to-clean-them-every-15-days-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-152854-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एसएमओ ने टंकियों पर चढ़कर परखी स्वच्छ जल का हकीकत, जिला नागरिक अस्पताल में पीने के पानी के लिए बनी हैं 16 टंकियां, कर्मचारियों को हर 15 दिन में करनी होगी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एसएमओ ने टंकियों पर चढ़कर परखी स्वच्छ जल का हकीकत, जिला नागरिक अस्पताल में पीने के पानी के लिए बनी हैं 16 टंकियां, कर्मचारियों को हर 15 दिन में करनी होगी सफाई
Tue, 28 Apr 2026 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 28 Apr 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में छत पर बनी टंकी की जांच करते एसएमओ।
फतेहाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। मंगलवार को अतिरिक्त एसएमओ एवं ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. जयप्रकाश ने विभागीय टीम के साथ अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पानी की टंकियों पर चढ़कर उनकी सफाई व्यवस्था की जांच की जिसमें कुछ टंकियों में कमियां पाई गईं जबकि कुछ की सफाई संतोषजनक मिली।
अस्पताल में पीने के पानी के लिए कुल 16 टंकियां स्थापित हैं। इनके नियमित रखरखाव के लिए अब रोस्टर प्रणाली लागू की गई है जिसके तहत संबंधित कर्मचारियों को हर 15 दिन में अनिवार्य रूप से सफाई करनी होगी। अधिकारियों के अनुसार इस व्यवस्था से मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा। अस्पताल परिसर में नए वाटर कूलर भी लगेंगे।
सीएमओ ने किया अस्पताल का निरीक्षण : नागरिक अस्पताल में चल रहे नवीनीकरण कार्य के कारण मरीजों को आ रहीं दिक्कतों को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. बुधराम ने औचक निरीक्षण किया।सिविल सर्जन ने केएमसी, ई-उपचार केंद्र, पीपीसी, ऑपरेशन थियेटर और मेल वार्ड का दौरा कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए ताकि उपचार के लिए आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सिविल सर्जन ने अस्पताल परिसर में स्थित हर्बल पार्क का भी अवलोकन किया। उन्होंने पार्क की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। इस माैके पर डॉ. गुंजन बंसल, एसएनओ रिंका रानी और विनोद कुमारी, सुपरवाइजर गोपाल बंसल मौजूद रहे।