फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The sky remained overcast but there was no rain; people suffered in the oppressive humidity

Fatehabad News: बादल छाए रहे पर नहीं बरसे, उमस से बेहाल हुए लोग

Thu, 30 Jul 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 30 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
The sky remained overcast but there was no rain; people suffered in the oppressive humidity
फतेहाबाद। गांव बड़ोपल में बारिश का दृश्य। संवाद
फतेहाबाद। जिले में वीरवार को दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही लेकिन बारिश नहीं होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। सुबह से ही वातावरण में नमी अधिक रहने के कारण गर्मी का असर बढ़ गया। दोपहर के समय उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी।
विज्ञापन

दिनभर बादल छाए रहने से लोगों को बारिश की उम्मीद थी लेकिन बादल बिना बरसे ही गुजर गए। हालांकि जिले के आसपास के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की जानकारी मिली जिससे फतेहाबाद में भी राहत की उम्मीद बनी रही। जिले में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान सामान्य रहने के बावजूद हवा में नमी अधिक होने से लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

-------------
बारिश नहीं होने से फसलों पर असर की चिंता
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन लाल खिचड़ ने बताया कि बारिश की कमी का असर कृषि क्षेत्र पर पड़ रहा है। खरीफ सीजन की धान, नरमा और चारे की फसलें पर्याप्त वर्षा पर निर्भर हैं। लगातार बारिश नहीं होने से खेतों में नमी कम हो रही है जिससे फसलों की बढ़वार प्रभावित हो सकती है। किसान रामकुमार, प्रहलाद, सुंदर लाल आदि का कहना है कि यदि जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई तो फसलों की पैदावार पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है और उत्पादन लागत भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed