फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The shortage of electricity sub-station were flanked by distressed farmers

बिजली किल्लत से परेशान किसानों ने सब स्टेशन का घेराव किया

Wed, 18 Jun 2014 11:24 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Wed, 18 Jun 2014 11:24 PM IST
विज्ञापन
 गांव बलियाला स्थित 33 केवी सबस्टेशन के अंतर्गत आने वाले आठ गांवों के किसान फसली सीजन में बिजली कटौती करने से भड़क गए। किसान बुधवार को 33 केवी सबस्टेशन पहुंचे और सब स्टेशन का घेराव किया। सब स्टेशन में किसानों ने निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों की मांग थी कि उन्हें सीजन में 8 घंटे बिजली दी जाए। एसडीओ भागीरथ खिच्ची व एसएसई अनूप ने किसानों को आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन


 बलियाला स्थित 33 केवी सबस्टेशन में पहुंचे बोड़ा, प्लाट, मिराना, लठेरा, नंगल, नंगलढाणी व बलियाला के किसान चरणजीत, हरीश कुमार, किशन चंद, ओमप्रकाश, सुरेंद्र कुमार, सतनाम चंद, लक्ष्मण दास, कश्मीर चंद, भूपेंद्र सिंह, संदीप कुमार, रोशन लाल आदि किसानों ने बताया कि उन्हें धान के सीजन में पिछले पांच सालों से 8 घंटे बिजली दी जा रही है। लेकिन इस बार उन्हें 8 की बजाए 4-5 घंटे ही बिजली दी जा रही है।
विज्ञापन


 किसानों ने बताया कि 3-4 घंटे बिजली की कटौती कर देने से उनकी धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। वे जब भी बिजली निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों से बात करते हैं तो उन्हें अधिक लोड होने की बात कही जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उठाएंगे बड़ा कदम
किसानों ने बताया कि आसपास के सभी सबस्टेशन से किसानों को 8 घंटे बिजली दी जा रही है, जबकि उन्हें मात्र 4-5 घंटे बिजली दी जा रही है। किसानों ने बताया कि इस बार एक तो बरसात नहीं हो रही है, ऊपर से निगम ने घंटो बिजली की कटौती कर दी है। ऐसे में वे धान की रोपाई कैसे कर पाएंगे।



 इस दौरान किसानों ने निगम के खिलाफ जमकर रोष व्यक्त किया। सूचना पाकर ग्रामीण एसडीओ भागीरथ खिच्ची व एसएसई अनूप तनेजा मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्याओं को सुना। एसडीओ ने कहा कि बलियाला 33 केवी सबस्टेशन का लोड चेक किया जाएगा। संभव हुआ तो किसानों को 8 घंटे बिजली दी जाएगी। हालांकि अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसान शांत हुए, लेकिन किसानों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही अधिकारियों ने उनकी मांग को पूरा नही किया तो वह कडे़ कदम उठाने को मजबूर हाेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed