फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The shopkeepers showed the negligence of the public health department to the DC

दुकानदारों ने डीसी को दिखाई जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The shopkeepers showed the negligence of the public health department to the DC
फतेहाबाद के जवाहर चौक में निरीक्षण के दौरान उपायुक्त को गड्ढा दिखाते दुकानदार। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। मानसून की बारिश शुरू होने से पहले पानी निकासी का प्रबंध देखने के लिए उपायुक्त प्रदीप कुमार सिंचाई विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद के अधिकारियों के साथ चिल्ली झील पहुंचे। उपायुक्त के आने की सूचना मिलते ही जवाहर चौक के दुकानदार मौके पर पहुंच गए। दुकानदारों ने उपायुक्त के सामने जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता, जेई गिरीश और बलविंद्र को खरी-खोटी सुनाई और मौके पर डीसी को अधिकारियों की लापरवाही दिखाई।
विज्ञापन

दुकानदारों ने डीसी के सामने अधिकारियों से कहा कि आठ करोड़ रुपये लगा दिए लेकिन फिर भी पानी निकालने का प्रबंध नहीं हुआ है। अधिकारी और ठेकेदार की लापरवाही से उनकी दुकानें गिरने की कगार पर है, पिछले दिनों बारिश हुई तो जनरेटर चलाने में भी लापरवाही बरती गई। दुकानदार रमेश कुमार ने कहा कि गाद के ऊपर ही नाला बना दिया गया, जो कि बारिश आते ही बह गया। प्रोजेक्ट में जो सामान लगाया गया है उसमें भी लापरवाही बरती गई है। दुकानदार डीसी को चिल्ली झील से अपनी दुकानों के आगे ले गए जहां पर गहरा गड्ढा हो रखा था। गड्ढा देखकर डीसी ने तुरंत समाधान करने के आदेश दिए और कहा कि रात को भी यहां पर मजदूर लगाकर काम पूरा किया जाए।
विज्ञापन

हाथ जोड़कर दुकानदार बोले- निकासी न हो तब तक धर्मशाला रोड का पानी मत डालना
दुकानदार महेश कुमार, रमेश कुमार, जिंदगी संस्था के हरदीप सिंह, बलराम ने डीसी से कहा कि चिल्ली झील के डिस्पोजल टैंक से जब तक रंगोई नाले में सही तरीके से पानी निकासी नहीं होती है तब तक धर्मशाला रोड और तुलसीदास चौक का पानी मत डालना है। ओवरफ्लो होने से बारिश का पानी उनकी दुकानों में जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरफ्लो होने पर तालाब में डाला जाएगा पानी
चिल्ली झील पर बनाए गए डिस्पोजल टैंक के ओवरफ्लो होने पर पानी हाल ही में बनाए गए तालाब में डाला जाएगा। सिंचाई विभाग ने तालाब तैयार किया है जिसका सुंदरीकरण करके पर्यटन स्थल बनाया जाना है। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारी बोले कि अगर डिस्पोजल टैंक ओवरफ्लो होता है तो पानी इसमें डाल दिया जाए। उपायुक्त ने अधिकारियों को आदेश दिए कि पानी निकासी के लिए विभाग अतिरिक्त पंप सेट तैयार रखें। बरसात में पानी निकासी के लिए जन स्वास्थ्य, नगर परिषद व सिंचाई विभाग के अधिकारी तालमेल बनाए। सिंचाई विभाग के अतिरिक्त पंप सेट चिल्ली झील क्षेत्र में स्थापित किए जाए।

कोट
फतेहाबाद शहर के चिल्ली झील व अन्य क्षेत्रों का दौरा कर बारिश की पानी के निकासी व सीवरेज व्यवस्था के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बरसात के समय में जलभराव व बाढ़ की स्थिति से निपटा जाए। पानी निकासी के उचित प्रबंध होने चाहिए। शहरी क्षेत्र में ज्यादा बारिश से अगर पानी इकट्ठा होता है तो जन स्वास्थ्य व नगर परिषद के अधिकारी उस पर तुरंत एक्शन लें और पानी निकासी के प्रबंध सुनिश्चित करें ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
-प्रदीप कुमार, उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed