फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The shed built for Nandis will be inaugurated on Shivratri festival

Fatehabad News: शिवरात्रि पर्व पर नंदियों के लिए बनाए शेड का होगा उद्घाटन

Tue, 22 Jul 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 22 Jul 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
The shed built for Nandis will be inaugurated on Shivratri festival
​​शिव नंदीशाला में बनाया पशु बाडा। संवाद
टोहाना। हिसार रोड स्थित शिव नंदीशाला में बनाए गए शेड का उद्घाटन शिवरात्रि यानी बुधवार को किया जाएगा। इस शेड में 400 नंदी रखे जा सकेंगे। शेड में ही उनके चारे आदि का प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन

नंदीशाला के संयोजक धर्मपाल सैनी ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस बाड़े के शुरू होने के बाद शहर से बेसहारा पशुओं की समस्या समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

नंदीशाला परिसर में बुधवार को होने वाले कार्यक्रम में नगर परिषद के अध्यक्ष नरेश बंसल, समाजसेवी साकेत गर्ग, हिमांशु सेठी, बहादुर सैनी, राजकुमार सैनी, सुभाष कुमार, नसीब सिंह सहित शहर के प्रमुख लोगों शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रक्रिया के तहत सबसे पहले सुबह 10:15 मिनट पर हवन होगा, उसके बाद 11:30 बजे नंदी आवास का उद्घाटन तथा अंत में भगवान भोलेनाथ का भंडारा चलाया जाएगा।
--
पिछले दस साल से सेवा कर रही है नंदीशाला

शहर के हिसार रोड स्थित तिराहे पर स्थित शिव नंदी गोशाला पिछले 10 वर्षों से गौवंशों की सेवा में निरंतर कार्य कर रही है और गोवंश के साथ-साथ मानव सेवा के अनेक प्रकल्प चला रखे हैं। इस समय नंदी गोशाला में लगभग 1600 गोवंश है। जिसके भरण पोषण का काम सब शहर वासियों के सहयोग से चलता है। नंदी शाला के संयोजक धर्मपाल सैनी ने बताया कि यह शिवरात्रि टोहाना वासियों के लिए बड़ी खास होगी क्योंकि शिवरात्रि पर नंदी, बैल व सांडों के लिए एक विशाल आवास का उद्घाटन होगा जिसका निर्माण पिछले 6 महीना से चल रहा था।

---

लगभग 400 गोवंश का होगा आवास

धर्मपाल सैनी ने बताया कि टोहाना शहर में बेसहारा सांड, और गौवंशों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है जिसके कारण रोज दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन घटनाओं से बचने के लिए नंदी शाला निरंतर समय-समय पर गोवंशों को नंदी शाला के अंदर लेकर आती है इस बार भी शहर में घूम रहे लगभग 300 से 400 सांडों के रखने के लिए यह बनाया गया है।

----
आधुनिक तरीके से तैयार किया है नंदी आवास

धर्मपाल सैनी ने बताया कि नंदी शाला में इस नवनिर्मित आवास को आधुनिक तरीके से तैयार किया है ताकि भविष्य में श्रमिकों की कमी होने पर भी इसमें मशीनों की मदद से काम किया जा सके। सांडों के बीच में आम जन भी आसानी से पहुंचकर इनको हरा चारा, गुड़ व दलिया खिला सकता है।

- --

एक आदमी एक टीन की चद्दर मुहिम

धर्मपाल सैनी ने बताया कि शिव नंदी गोशाला में बने इस विशाल नंदी आवास का आकार 110 बाय 200 है जो लगभग आधा एकड़ में बनाया गया है। इस विशाल आवास को बनाने के लिए एक आदमी एक चादर मुहिम चली। जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया उसके पश्चात एक आदमी एक पंखा मुहिम चली लोगों ने अपनी श्रद्धा के अनुसार पंखे भी दान में दिए है।


----
नंदीशाला में छोड़े जाएंगे बेसहारा पशु

नगर परिषद शहर में घूमने वाले बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए एजेंसी को 1020 रुपए प्रति पशु पकड़ने के लिए टेंडर दिया हुआ है। एजेंसी शहर में घूमने वाले 200 से अधिक बेसहारा पशुओं को पकड़कर शिव नंदीशाला में छोड़ेगी। नगर परिषद इन पशुओं पर टैगिंग करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed