फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The server of the e-procurement portal remained down for the second consecutive day.

Fatehabad News: ई-खरीद पोर्टल का सर्वर लगातार दूसरे दिन भी रहा ठप

Wed, 15 Apr 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 15 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The server of the e-procurement portal remained down for the second consecutive day.
शहर की पुरानी अनाज मंडी में ई-खरीद पोर्टल का सर्वर हुआ बंद होने के बाद बायोमीट्रिक का इंतजार कर
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद प्रक्रिया जारी है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन ई-खरीद पोर्टल का सर्वर डाउन होने से मंडियों में गेहूं की खरीद प्रभावित रही। सर्वर ठप होने के कारण करीब एक घंटे तक ऑनलाइन गेट पास जारी करने का काम पूरी तरह बंद रहा जिससे किसानों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

जिलेभर की सभी अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर सोमवार की तरह मंगलवार को भी दोपहर एक बजे के करीब सर्वर डाउन हो गया। पोर्टल लॉग-इन करने के दौरान ओटीपी न आने के कारण किसान और मंडी कर्मचारी परेशान नजर आए।
विज्ञापन

ऐसे में मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने स्थिति को संभालने के लिए मैन्युअल गेट पास जारी कर एंट्री शुरू की और बाद में ट्रॉलियां खाली करने के बाद किसानों से बायोमीट्रिक करवाई गई। किसानों का कहना है कि गेहूं का सीजन पीक पर है और पोर्टल का सर्वर डाउन हो रहा है। तकनीकी खामियों को तुरंत दूर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी पहुंच रहे देरी से गेट पास में हो रही देरी : मार्केट कमेटी की ओर से गेहूं के सीजन में गेट पास जारी करने के लिए तैनात किए गए अस्थायी कर्मचारी अनाज मंडी में सुबह 10 बजे के बाद पहुंच रहे हैं। इससे सुबह के समय मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों को गेट पास होने का इंतजार करना पड़ता है। किसानों ने मांगी की है कि मंडी में सुबह 6 बजे से ही कर्मचारियों को तैनात किया चाहिए ताकि गेट पास के लिए किसानों को इंतजार ना करना पडे़।

किसानों और आढ़तियों की बढ़ी चिंता : मंडी में अपनी फसल लेकर पहुंचे किसान दिलबाग, रविंद्र, रामसिंह और साधूराम आदि का कहना है कि वे पहले ही बेमौसम बारिश से परेशान हैं। अब पोर्टल की खामी उनकी परेशानी और बढ़ा रही है। सर्वर डाउन रहने से भुगतान प्रक्रिया में भी देरी हो सकती है। सरकार को नियमों में बदलवा करके पुरानी खरीद प्रक्रिया को अपनाना चाहिए ताकि किसान तुरंत अपनी फसल बेचकर घर जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed