फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The servant beat the shop owner

नौकर ने हैंडलूम दुकान मालिक को पीटा, सीसीटीवी में वारदात कैद

Tue, 02 Mar 2021 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
The servant beat the shop owner
दुकान मालिक पर हमला करते हुए सीसीटीवी में कैद। - फोटो : Fatehabad
शहर के जवाहर चौक में हैंडलूम की दुकान मालिक पर नौकर द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर लोहे की राड से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में हैंडलूम दुकान संचालक कपिल को चोटें आई है। हमले की सीसीटीवी दुकान पर लगे कैमरों में कैद हो गई है। हमले के पीछे कारण दुकानदार की टोकाटाकी से तंग आना बताया जा रहा है। मामले को लेकर दुकान मालिक कपिल ने हमला करने के आरोपी वरुण व उसके साथियों के खिलाफ शहर थाना में शिकायत दी है। मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में कपिल ने बताया कि उसकी जवाहर चौक में हैंडलूम की दुकान है। वरुण नाम का लड़का दुकान पर काम करता है। किसी बात को लेकर वरुण से कहासुनी हो गई थी। इसके चलते वरुण अपने साथियों के साथ दुकान पर आया और लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने छुड़वाया। पीड़ित कपिल ने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी में सारी वारदात कैद हो गई है। वहीं इस मामले में फतेहाबाद के डीएसपी दलजीत बैनीवाल ने बताया कि पुलिस के पास मामले की शिकायत आई है और पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed