फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The second dose of vaccine was given to the old woman who died 7 months ago

7 माह पहले मर चुकी वृद्धा को लगा दी वैक्सीन की दूसरी डोज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
The second dose of vaccine was given to the old woman who died 7 months ago
फतेहाबाद में 7 माह पहले मर चुकी महिला का दूसरी डोज लगाने का जारी हुआ प्रमाण पत्र - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग का कारनामा सामने आया है। टीकाकरण को लेकर गड़बड़ी की आशंका है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए करीब 7 माह पहले मर चुकी बुजुर्ग महिला को अब कोरोना की दूसरी डोज लगा दी। इसका खुलासा तब हुआ जब परिवार के नंबर पर कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगने का मैसेज आया। परिवार ने जब ऑनलाइन सर्टिफिकेट चेक किया तो दोनों डोज लगी मिली। जबकि महिला की करीब 7 माह पहले वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के 20 दिन बाद मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पोर्टल में दिक्कत आने का हवाला दे रहे हैं जबकि परिवार ने इसी गलती को ठीक करने की गुहार लगाई है। मामले के मुताबिक फतेहाबाद के आजाद नगर निवासी बलवंत ने बताया कि उसकी 80 वर्षीय माता सजना देवी को 16 अप्रैल को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगी थी। इसके कुछ दिन बाद माता की तबीयत खराब होने लगी और 6 मई 2021 को मौत हो गई। अब उनके पास मैसेज आया कि 6 दिसंबर 2021 को दूसरी डोज लग चुकी है, जिसे देखकर उन्हें हैरानी हुई और चेक किया तो प्रमाण पत्र में दोनों डोज लगी मिली।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में वैक्सीनेशन केंद्र दिखाया जबकि है ही नहीं
प्रमाण पत्र के अनुसार सीएमओ कार्यालय टीकाकरण का स्थान दिखाया गया है जबकि वहां केंद्र ही नहीं है। यहां पॉलीक्लीनिक में शिविर लगाकर टीकाकरण किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगाने वाले के नाम में भी गोलमाल
प्रमाण पत्र में टीका लगाने वाले का नाम राहुल दिखाया गया है जबकि वह पीएचएम है और टीकाकरण का सुपरविजन देखता है और उसकी रिपोर्ट तैयार करता है। टीकाकरण में राहुल का नाम कैसे आया है ये भी जांच का विषय है।
कोट
गलती में सुधार किया जाए
मृतक महिला के बेटे बलवंत कुमार का कहना है कि मेरी माता 80 साल की थी, जिन्हें अप्रैल माह में कोरोना टीकाकरण की पहली डोज लगी थी और उसके करीब 20 दिन बाद मौत हो गई थी। अब मैसेज आया है कि दूसरी डोज डोज लग चुकी है। माना कि गलती हो सकती है लेकिन उसे ठीक किया जाए।
पोर्टल में दिक्कत के कारण गलती हुई है : पीएचएम
सिविल सर्जन कार्यालय के पीएचएम राहुल कुमार का कहना है कि किसी व्यक्ति ने गलत एंट्री करवा दी, इसी कारण से दिक्कत हुई है। कई बार पोर्टल दिक्कत कर जाता है, कई बार सेशन नहीं चलता है तो दूसरी जगह से जिले की एंट्री कर दी जाती है। बेवजह से मुद्दा बनाया जा रहा है। पोर्टल के कारण दिक्कत हुई है।

कोट
मेरे पास सूचना आई है कि जिसमें बताया गया है कि महिला की मौत पहले हो चुकी है और उसे अब दूसरी डोज लगा दी गई। पता करवाया गया है कि किसी व्यक्ति ने आकर उसका फोन नंबर देकर टीकाकरण करवा लिया। कर्मचारी ने वेरिफाई नहीं किया कि जो नंबर दिया गया है वह वास्तव में उसका है। पोर्टल में दिक्कत के कारण डोज महिला के नाम चढ़ गई, जिसकी पहले मौत हो चुकी है। जहां तक सीएमओ कार्यालय में टीकाकरण स्थान का सवाल है, वह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है, जो मोबाइल टीम जाती है उसे पोर्टल में सिविल सर्जन कार्यालय दिखा दिया जाता है। सभी को हिदायत दी गई है कि फोन नंबर के साथ आईडी भी ली जाए और वेरिफाई करने के बाद ही टीकाकरण करें। जो ये मामला है उसे ठीक करवाया जा रहा है।
- डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed