फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The scorching heat increased the difficulties of passersby and villagers

Fatehabad News: भीषण गर्मी ने राहगीरों और ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ाईं

Fri, 22 May 2026 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 22 May 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
The scorching heat increased the difficulties of passersby and villagers
दोपहर के समय फतेहाबाद शहर का दृश्य। संवाद
फतेहाबाद। जिले में शुक्रवार को तेज गर्म हवाओं और 42 डिग्री सेल्सियस तक तापमान के कारण आमजन और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गईं। दिनभर सड़कें सुनसान नजर आईं और दोपहिया वाहन चालक गर्म हवाओं से जूझते रहे।
विज्ञापन


भीषण गर्मी में भट्टू रोड पर दुकानदारों ने ठंडे पानी की छबील लगाकर राहगीरों को राहत देने का प्रयास किया। दिन के समय स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी भी गर्मी से बचने के लिए चेहरे ढककर निकलने पर मजबूर रहे। दूसरी तरफ बढ़ती गर्मी के साथ ही बिजली चलित उपकरणों की मांग भी बढ़ी है। लोग कूलर व एसी की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


एचएयू के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि आने वाले दिनों में भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम के शुष्क बने रहने से पारा 44 डिग्री सेल्सियस के स्तर को भी पार कर सकता है। बढ़ रही गर्मी का असर मनुष्यों के साथ-साथ पशुओं पर भी साफ दिखाई देने लगा है। गर्मी के कारण दुधारू पशुओं का दूध भी कम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------



:: लू से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतें नागरिक : डीसी



जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया है कि नागरिक अनावश्यक रूप से दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने से बचें। अधिकतर समय छायादार और ठंडी जगहों पर रहें। यदि किसी कारणवश बाहर जाना जरूरी हो तो सुबह और शाम के समय ही बाहर निकलें। उन्होंने कहा कि बाहर जाते समय छाता, टोपी, गमछा अथवा तौलिये का प्रयोग अवश्य करें ताकि शरीर को सीधी धूप से बचाया जा सके। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति लू से प्रभावित दिखाई दे तो तुरंत सहायता प्रदान करें तथा आपात स्थिति में निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed