{"_id":"681f9fddc4d37e32850e41b8","slug":"the-rotting-wheat-ran-away-in-the-rain-and-a-foul-smell-started-coming-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-133635-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बारिश में भागा गेहूं सड़ने से आने लगी बदबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बारिश में भागा गेहूं सड़ने से आने लगी बदबू
Sun, 11 May 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 11 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी सूखने के लिए बिछाया गया बारिश से खराब हुआ गेहूं।
फतेहाबाद। जिले में पिछले दिनों हुई बारिश से शहर की पुरानी अनाज मंडी में रखी गेहूं की बोरियां और ढेरियां भीग गईं। आढ़तियों ने बताया कि मार्केट कमेटी की लापरवाही के कारण उठान में देरी हुई है।
इसी कारण गेहूं की बोरियां भीग गईं और आढ़तियों का गेहूं बर्बाद हो गया। दो बार हुई बारिश से भीगा गेहूं अब सड़ने लगा है। इसमें से दुर्गंध आने लगी है। इस गेहूं को फिर से सुखाया जा रहा है ताकि बैगों में भरा या बेचे जा सके। इस कारण अनाज मंडी में गुजरना मुश्किल हाे रहा है।
व्यापारियों ने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद मार्केट कमेटी ने अनाज को सुरक्षित रखने के लिए उचित व्यवस्था नहीं की थी। अनाज मंडी में पर्याप्त तिरपाल उपलब्ध नहीं थे, जिसके कारण खुले में रखा गेहूं बारिश की भेंट चढ़ गया। इससे चिंतित आढ़तियों ने कमेटी के अधिकारियों से कई बार अनाज को बचाने की गुहार लगाई, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। भीगे हुए गेहूं को तुरंत नहीं उठाया गया। इस कारण वह सड़ने लगा। इससे खराब गेहूं को मंडी में फैलाकर सुखाने की कोशिश की जा रही है। इससे चिंतित लोगों का कहना है कि उनकी मेहनत और फसल को मार्केट कमेटी की लापरवाही के कारण भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
किसान जगदीश, धर्मपाल, दरिया सिंह, करण, अजय और दलजीत सिंह आदि रविवार को अनाज मंडी में पहुंचे। उन्होंने बताया कि गेहूं की खरीद के दौरान जहां किसानों को फसल में अधिक नमी बताकर फसल खरीदने से मना किया जा रहा था। अब सड़ रहे गेहूं को बैगों में भरा जा रहा है। इससे गोदाम में रखा साफ गेहूं भी खराब हो सकता है।