फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The roof of the house fell due to drizzle, the goods destroyed, fatehabad

बूंदाबांदी से मकान की छत गिरी, सामान हुआ नष्ट

Tue, 07 Jan 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
The roof of the house fell due to drizzle, the goods destroyed, fatehabad
घर में गिरा छत का मलबा । - फोटो : Fatehabad
रतिया। गांव महम्मदपुर सौत्र में मकान की छत गिरने से कमरे में पड़ा घरेलू सामान नष्ट हो गया। जैसे ही छत गिरने की आवाज आई तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला। हादसे में घर की मुखिया जसवीर कौर के सिर पर मामूली चोट पहुंची है, मगर परिवार के अन्य लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर मकान की छत रात्रि के समय गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। जसवीर कौर ने बताया कि उसका मकान पिछले काफी समय से ही खंडहर हो चुका था और मकान की मरम्मत को लेकर वह पिछले काफी समय से ही अधिकारियों के समक्ष गुहार लगा रही थी। उन्होंने बताया कि हालांकि विभाग के अधिकारी उसके क्षतिग्रस्त मकान को देखकर भी गए थे, लेकिन विभाग द्वारा मकान की मरम्मत हेतु कोई भी सहायता राशि प्रदान नहीं की गई थी। उन्होंने बताया कि आज बाद दोपहर को जैसे ही मौसम खराब होने के बाद बूंदाबांदी आरंभ हुई तो एकाएक ही उसके मकान की छत नीचे गिर गई। उन्होंने बताया कि छत के मलबे के प्रभाव के चलते उसके सिर में मामूली चोट पहुंची है, जबकि उसका परिवार बाल-बाल बच गया। पीड़ित परिवार ने बताया कि छत के नीचे मलबे से दबने से उसका घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। उपरोक्त परिवार के अलावा ग्रामीणों ने प्रशासन से आह्वान किया है कि पीड़ित परिवार को मकान के निर्माण के लिए उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed