फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The road was laid by adding black chemical, potholes were formed at many places due to uprooting of gravel.

Fatehabad News: काले रंग का केमिकल डालकर बिछा दी सड़क, बजरी उखड़ने से जगह-जगह बने गड्ढे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
The road was laid by adding black chemical, potholes were formed at many places due to uprooting of gravel.
भूना। गांव दिगोह से रतिया मार्ग तक जाने वाली 10 दिन पहले बनी सड़क अभी से टूट गई है। सड़क पूरी तरह से उखड़ने के कारण बजरी बाहर निकल आई है और पहले की तरह गड्ढे हो गए हैं। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए कहा कि काले रंग का केमिकल डालकर सड़क बिछा दी और वाहनों के टायरों के साथ बजरी पूरी तरह से उखड़ गई है। सड़क निर्माण में जरा सा भी तारकोल नहीं डाला गया, इसलिए सड़क की यह हालत हुई है।
विज्ञापन

दिगोह के ग्रामीणों ने शुक्रवार को ठेकेदार और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एक करोड़ से अधिक की लागत से सड़क का नवनिर्माण किया गया है। सड़क में पत्थर नाममात्र डाले गए हैं और मिट्टी अधिक डाल दी गई, इसलिए ठेकेदार ने रातोंरात सड़क पर बजरी बिछाकर लीपापोती कर दी है। अब सड़क पूरी तरह से उखड़ चुकी है। प्रदर्शनकारी पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के सचिव सुखा सिंह पंडाल, अवतार सिंह, रोहित कुमार, हरपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, अजय कुमार आदि ने आरोप लगाया कि ठेकेदार राजनीतिक प्रभाव के चलते खानापूर्ति करके कायदे-कानून को ताक पर रखकर सड़क का निर्माण रातोंरात कर गया। इसकी विजिलेंस जांच होनी चाहिए। ग्रामीणों ने मांग की कि सड़क गुणवत्तापूर्वक दोबारा बनाई जाए।
विज्ञापन


किसान नेता सुखा सिंह ने बताया कि करीब 10 दिन पहले पीडब्लूडी एंड बीऐंडआर द्वारा ठेकेदार के माध्यम से दिगोह से रतिया-धौलू मार्ग तक सड़क का निर्माण किया गया था। सड़क निर्माण के बाद ही टूटने लगी। जगह-जगह गड्ढ़े हो गए तो सड़क निर्माण में प्रयोग की गई बजरी और रोड़े भी बाहर निकल आए हैं। ग्रामीणों ने ठेकेदार के काम पर सवाल उठाते हुए इस सड़क को दोबारा से बनाने तथा ठेकेदार की पेमेंट रोकने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पैच लगाने आए ठेकेदार के कारिदों को भगाया

ग्रामीणों ने नव निर्माणाधीन सड़क की बदतर हालात देखकर शासन प्रशासन के खिलाफ शुक्रवार को मौके पर विरोध प्रदर्शन किया। लोक निर्माण विभाग एवं ठेकेदार के खिलाफ नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। जब दोपहर बाद ठेकेदार के कारिंदे दस दिन पहले बनाई गई सड़क पर पैच लगाने आए तो प्रदर्शनकारियों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई और पैच लगाने से रोक दिया।


-----------------------------------------------मामला मेरे संज्ञान में आया है। नवंबर से फरवरी के बीच में नई सड़क बनाते हैं तो तापमान की वजह से दिक्कत आती है। इसलिए सामग्री में हिट गड़बड़ी के कारण सड़क से बजरी उखड़ने की समस्या पैदा हुई है। ठेकेदार को सड़क दोबारा से ठीक करने के आदेश दिए हैं। चार साल तक सड़क रिपेयरिग की जिम्मेदारी ठेकेदार की है। अभी तक ठेकेदार को पूरी पेमेंट का भुगतान नहीं किया है।
विजय शर्मा, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed