फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The road was built overnight, it started crumbling in the morning

Fatehabad News: अनाजमंडी में रातों-रात बनाई तारकोल सड़क, सुबह उखड़ने लगी

Mon, 07 Oct 2024 04:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 07 Oct 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
The road was built overnight, it started crumbling in the morning
भूना। अनाजमंडी में रातों-रात बनाई गई सड़क पर कई गड्ढे रह गए। सामग्री भी निम्न स्तर की लगाई गई। इस कारण मंडी में सुबह किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के आने-जाने के कारण कई जगह सड़क उखड़ गई। व्यापारियों एवं किसानों ने मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगा ठेकेदार के खिलाफ रोष जताया। ठेकेदार के खिलाफ डीसी को शिकायत भी भेजी। इसमें मौके पर आकर जांच की गुहार लगाई गई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार, बलजीत सिंह, महेंद्र सिंह, नरेश कुमार, बलजिंदर सिंह, हरिओम, महावीर सिंह, राजेश कुमार, अनिल कुमार आदि ने बताया कि मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों ने अनाजमंडी के सुधारीकरण के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। इसमें शेड की छत बदलने और फर्श ऊंचा उठने के साथ सीवरेज पाइपलाइन डालकर सभी सड़कों का नवनिर्माण किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

ठेकेदार ने अनाजमंडी की सड़कों पर रातों-रात बिना सफाई किए हुए सड़क बना दी। सड़क पर कई जगह गहरे गड्ढे छोड़ दिए गए हैं। इन्हें बंद नहीं किया गया और सड़क निर्माण की गुणवत्ता में गड़बड़झाला किया गया। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि सड़क पर तारकोल की जगह काले रसायननुमा ग्राम वस्तु को बजरी पर डालकर रोलर फेर दिया गया। इस कारण रसायन सूख जाने के बाद बजरी उखड़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनने के मात्र पांच घंटे के बाद ही सड़क पर बिछाई गई बजरी कई जगह बिखर रही है। शिकायतकर्ताओं ने डीसी कार्यालय को शिकायत भेजी। इसमें मौके का निरीक्षण करके मार्केटिंग बोर्ड के लापरवाह अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। व्यापारियों एवं किसानों ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में बहुत बड़ा गड़बड़झाला हुआ है, जिसकी उच्चस्तरीय जांच विजिलेंस से होनी चाहिए।

बदलने के बावजूद टपक रही फड़ की छत
व्यापारियों ने बताया कि अनाजमंडी में दो पुराने बड़े शेड की छत टिन से बनी है। इसके टिन बदलने के बावजूद बारिश के समय में टपक रही थी। बारिश का पानी शेड के नीचे जा रहा था। जब ठेकेदार से समस्या सुलझाने की मांग गई तो वह धौंस दिखाने लगा। व्यापारियों ने मार्केटिंग बोर्ड के प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार आहूजा से शिकायत की थी। इसके बाद उच्च अधिकारियों के दल ने मौके का निरीक्षण किया और ठेकेदार को फटकार लगाकर कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए थे लेकिन अब अनाज मंडी में रातों-रात बनाई गई तारकोल की सड़क सवालों के घेरे में है।

सड़क की गुणवत्ता बहुत ही घटिया किस्म की है जो कुछ दिनों में ही है बिखर जाएगी। इसलिए मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों को सोमवार को मौके पर बुलाया गया है और रातों-रात बनाई गई सड़क की हालत दिखाई जाएगी। - अजय कुमार मेहता, प्रधान, व्यापार मंडल, भूना।


धान खरीद का सीजन होने के कारण ठेकेदार ने किसानों और व्यापारियों की सुविधा के लिए देर शाम सड़क का निर्माण कराया है। क्योंकि दिन में धान की आवक के कारण किसानों के ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों के आवागमन के कारण निर्माण कार्य होना संभव नहीं था लेकिन निर्माण में कोई दिक्कत है तो उसे देखकर ठीक करवाया जाएगा। सड़क की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं आने देंगे। - बक्शीश सिंह, कनिष्ठ अभियंता, मार्केटिंग बोर्ड, भूना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed